Click Here
Click Here
Click Here

चेक बाउंस मामले में फरार अभियुक्त के घर कराईकेला पुलिस ने चिपकाया इश्तहार

Chakardharpur:चेक बाउंस के मामले में लंबे समय से फरार चल रहे अभियुक्त गौरी शंकर सरदार के खिलाफ कराईकेला पुलिस ने शिकंजा कस...

Chakardharpur:चेक बाउंस के मामले में लंबे समय से फरार चल रहे अभियुक्त गौरी शंकर सरदार के खिलाफ कराईकेला पुलिस ने शिकंजा कस दिया है. कराईकेला थाना प्रभारी प्यारे हसन के नेतृत्व में पुलिस ने अभियुक्त के कोल जोमरो स्थित निवास पर पहुंचकर इश्तहार चस्पा किया और उसे न्यायालय में उपस्थित होने की सख्त चेतावनी दी.​ पुलिस की कार्रवाई ​अभियुक्त गौरी शंकर सरदार (पिता: बुधराम सरदार) के विरुद्ध न्यायालय द्वारा वारंट जारी किया गया था, लेकिन वह लगातार अपनी गिरफ्तारी से बच रहा था. शुक्रवार को कराईकेला पुलिस ने गांव में ढोल बजाकर मुनादी कराई और ग्रामीणों के सामने उसके घर पर नोटिस चिपकाया.

कराईकेला थाना प्रभारी प्यारे हसन ने दी सख्त चेतावनी 

​न्यायालय के आदेशानुसार अभियुक्त गौरी शंकर सरदार के विरुद्ध धारा 82 के तहत इश्तहार की तामीली की गई है. यह मामला चेक बाउंस से जुड़ा है और अभियुक्त लंबे समय से फरार चल रहा है. यदि वह तय समय सीमा के भीतर माननीय न्यायालय में आत्मसमर्पण नहीं करता है, तो पुलिस जल्द ही उसकी चल-अचल संपत्ति की कुर्की-जब्ती (धारा 83) की कार्रवाई करेगी. कानून से भागना समाधान नहीं है, उसे अदालत में पेश होना ही होगा.​ जानकारी के अनुसार, गौरी शंकर सरदार पर एनआई एक्ट की धारा 138 के तहत मामला दर्ज है. बार-बार समन और वारंट जारी होने के बाद भी उसके उपस्थित न होने पर अदालत ने कड़ा रुख अपनाया है. पुलिस की इस कार्रवाई से इलाके के अन्य फरार वारंटियों में भी हड़कंप मचा हुआ है.

AlsoRead:प्रधानमंत्री आवास योजना कोलघटी में त्राहि-त्राहि, पानी-बिजली के लिए भड़का लोगों का गुस्सा

add1

 

 

 

 

 

 

 

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *