Click Here
Click Here
Click Here
Click Here
Click Here

रांची : राष्ट्रीय लोक अदालत में राज्य भर के 22 लाख मामले का होगा निष्पादन, 9 मई को सुनवाई

Ranchi: राज्य के सभी जिलों में इस वर्ष के दूसरे राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन नौ मई को किया जायेगा. कार्यक्रम का...

Ranchi: राज्य के सभी जिलों में इस वर्ष के दूसरे राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन नौ मई को किया जायेगा. कार्यक्रम का वर्चुअल उ‌द्घाटन प्रातः 10.30 बजे हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति सह झालसा के कार्यकारी अध्यक्ष सुजीत नारायण प्रसाद करेंगे. कार्यक्रम की शुरूआत रांची सिविल कोर्ट स्थित 40 कोर्ट भवन के सभागार में होगी. इस अवसर पर झारखंड राज्य के सभी जिलों के प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं अन्य न्यायाधीशगण वर्चुअल माध्यम से जुड़ेंगे. इस राष्ट्रीय लोक अदालत के लिए लगभग 300 बेंचों का गठन किया गया है. इसमें 22 लाख से अधिक मामले निष्पादन के लिए सूचीबद्ध किए गए हैं. इसमें प्री लिटिगेशन के कुल 21,24,000 एवं 1,53,000 पेंडिंग मामले सूचीबद्ध हैं. साथ ही मुख्य अतिथि सुजीत नारायण प्रसाद तथा अन्य गणमान्य लाभुकों के बीच चेक एवं परिसंपत्तियों का वितरण करेंगे.

यह भी पढ़ें : शिक्षा के अधिकार के अनुपालन को लेकर रांची के निजी स्कूलों की बैठक कल, प्राचार्यों की उपस्थिति अनिवार्य 

राष्ट्रीय लोक अदालत में मिलता है सुलभ न्याय

राष्ट्रीय लोक अदालत में सभी प्रकार के विवाद- पूर्व एवं आपराधिक सुलह करने वाले मामले, चेक बाउंस, बिजली चोरी, उत्पाद, वन, माप-तौल, वैवाहिक प्रकृति तथा विभिन्न दीवानी मामलों का निष्पादन किया जायेगा. सभी जिला विधिक सेवा प्राधिकारों में प्री लोक अदालत सिटिंग भी किया गया था. झालसा के पदाधिकारियों ने बताया कि लोक अदालत लोगों को त्वरित न्याय दिलाने का एक प्रभावी माध्यम है. इसमें विवाद पूर्व मामले एंव अदालतों में लंबित मामलों का निबटारा किया जाता है. इससे पैसे व समय की दोनों की बचत होती है. बता दें कि साल भर में चार राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाता हैं. वर्ष 2026 का पहला राष्टीय लोक अदालत मार्च में आयाजित हो चुका है. दूसरा मई, तीसरा जून व चौथा दिसंबर में आयेजित किया जायेगा. इसकी तिथि भी तय कर दी गयी है.

यह भी पढ़ें : न्यूज वेव खासः श्रम विभाग: निर्माण कार्य में लगे 11 लाख से अधिक मजदूर सरकारी योजनाओं के दायरे में, असंगठित क्षेत्र के 16 लाख श्रमिकों का हुआ रजिस्ट्रेशन

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *