Click Here
Click Here
Click Here
Click Here
Click Here

चक्रधरपुर में सघन वाहन जांच अभियान, 24 वाहनों से 39 हजार रुपये जुर्माना वसूला

Chakardharpur: पश्चिमी सिंहभूम जिला परिवहन कार्यालय की ओर से सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों के अनुपालन को लेकर कब्रिस्तान रोड, चक्रधरपुर के...

Chakardharpur: पश्चिमी सिंहभूम जिला परिवहन कार्यालय की ओर से सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों के अनुपालन को लेकर कब्रिस्तान रोड, चक्रधरपुर के समीप सघन वाहन जांच अभियान चलाया गया. अभियान का नेतृत्व मोटरयान निरीक्षक नेल्सन तिर्की एवं कृष्णा सोरेन ने किया.

जांच अभियान के दौरान दोपहिया वाहन चालकों के हेलमेट तथा चारपहिया वाहनों में सीट बेल्ट के उपयोग पर विशेष ध्यान दिया गया. इसके साथ ही वाहनों के आवश्यक दस्तावेज, ड्राइविंग लाइसेंस एवं अन्य कागजातों की भी जांच की गई. नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों से नियमानुसार जुर्माना वसूला गया. मोटरयान निरीक्षक ने बताया कि जिले में होने वाली सड़क दुर्घटनाओं में दोपहिया वाहन चालकों की संख्या अधिक पाई जा रही है. अधिकांश मामलों में हेलमेट का उपयोग नहीं करने के कारण दुर्घटना के बाद मौतें हो रही हैं. उन्होंने लोगों से हेलमेट की अहमियत समझने और सुरक्षित वाहन संचालन करने की अपील की. अभियान के दौरान कुल 24 वाहनों से ₹39,000 रुपये का जुर्माना वसूला गया. जिला परिवहन विभाग ने स्पष्ट किया कि सड़क सुरक्षा को लेकर आगे भी इस तरह के जांच अभियान लगातार चलाए जाएंगे.

AlsoRead:शिक्षा के अधिकार के अनुपालन को लेकर रांची के निजी स्कूलों की बैठक कल, प्राचार्यों की उपस्थिति अनिवार्य 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *