बुंडू: जामुदाग के दो तालाबों में बनेगा स्नान घाट, ग्रामीणों की वर्षों पुरानी मांग हुई पूरी

Ranchi: प्रखंड के जामुदाग स्थित हारूवा तालाब और कोईरी टोला के झरिया तालाब में वर्षों से लंबित ग्रामीणों की मांग आखिरकार पूरी...

Ranchi: प्रखंड के जामुदाग स्थित हारूवा तालाब और कोईरी टोला के झरिया तालाब में वर्षों से लंबित ग्रामीणों की मांग आखिरकार पूरी होने जा रही है. शुक्रवार को पंचायत समिति member रूप कुमार साहू ने स्नान घाट निर्माण कार्य का विधिवत शिलान्यास किया. इस अवसर पर ग्रामीणों, खासकर महिलाओं और बुजुर्गों में खासा उत्साह देखा गया.

15वें वित्त आयोग की राशि से होगा निर्माण

बताया गया कि दोनों तालाबों में स्नान घाट का निर्माण 15वें वित्त आयोग की राशि से लगभग पांच लाख रुपये की लागत से कराया जाएगा. पक्के घाट बनने से ग्रामीणों को सुरक्षित और व्यवस्थित स्नान की सुविधा मिलेगी. विशेष रूप से महिलाओं को पर्व-त्योहारों, पूजा-अर्चना और दैनिक उपयोग के दौरान काफी सहूलियत होगी. साथ ही कपड़े धोने और पानी भरने में भी सुविधा बढ़ेगी.

ग्रामीणों में खुशी का माहौल

ग्रामीणों ने कहा कि लंबे समय से तालाबों में पक्के घाट की मांग की जा रही थी. अब निर्माण कार्य शुरू होने से लोगों में खुशी का माहौल है. स्थानीय लोगों ने पंचायत समिति सदस्य रूप कुमार साहू के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि यह कार्य गांवों में बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है.

Also Read: रांची : राष्ट्रीय लोक अदालत में राज्य भर के 22 लाख मामले का होगा निष्पादन, 9 मई को सुनवाई

विकास कार्यों को मिल रही गति

ग्रामीणों ने यह भी कहा कि पंचायत समिति सदस्य रूप कुमार साहू लगातार क्षेत्र में विकास कार्यों को गति दे रहे हैं. उनके प्रयास से कई टूटी सड़कों का डामरीकरण हुआ है और नई सड़कों का निर्माण कराया गया है, जिससे ग्रामीणों का आवागमन आसान हुआ है. इसके अलावा जलापूर्ति, स्वच्छता, शिक्षा, स्वास्थ्य और आवास योजनाओं को भी जमीनी स्तर पर बेहतर तरीके से लागू किया जा रहा है.

ग्रामीणों की समस्याओं का हो रहा समाधान

ग्रामीणों ने बताया कि पंचायत प्रतिनिधि गांव-गांव जाकर लोगों की समस्याएं सुन रहे हैं और त्वरित समाधान सुनिश्चित कर रहे हैं. महिला जनप्रतिनिधियों की सक्रिय भागीदारी से पंचायत स्तर पर विकास कार्यों में तेजी आई है और ग्रामीणों का प्रशासन पर भरोसा भी मजबूत हुआ है.

शिलान्यास कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद

शिलान्यास कार्यक्रम के दौरान मनोहर भगत, विकास भंडारी, रनविजय कोईरी, सरवन कोईरी, प्रताप मंडल, साधु मंडल, शंकर मंडल, राजीव कोईरी, मिथुन कोईरी, जितेश भगत, मोतीलाल साहू, निरंजन मंडल, छोटू साहू, फतु मंडल, ऋषि मंडल, ठाकुरा मंडल, रंजन मंडल, प्रधान मुंडा, आलोक मंडल, चामरा हजाम, संतु कोईरी समेत गांव के सैकड़ों महिला-पुरुष मौजूद थे.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *