Click Here
Click Here
Click Here
Click Here
Click Here

DSPMU में कॉमर्स की फीस में नहीं होगी कटौती, बढ़ोतरी के खिलाफ पिछले छह महीने से हो रहा हंगामा

Ranchi: डीएसपीएमयू में कॉमर्स की फीस में कोई भी कटौती नहीं होगी. फीस बढ़ोतरी को लेकर इस कॉलेज के छात्र पिछले छह...

Ranchi: डीएसपीएमयू में कॉमर्स की फीस में कोई भी कटौती नहीं होगी. फीस बढ़ोतरी को लेकर इस कॉलेज के छात्र पिछले छह माह से आंदोलन कर रहे हैं. इन सभी छात्रों की मांग है कि कॉलेज द्वारा जो फीस बढ़ाई गई है, उसे वापस लिया जाए और छात्रों को राहत दी जाए. छात्रों की मांग है कि इस कॉलेज में कई ऐसे गरीब छात्र हैं, जो बढ़ी हुई फीस की भरपाई नहीं कर सकते हैं.

फीस में भारी बढ़ोतरी

कॉलेज ने सत्र 2024-28 में फीस में सौ फीसदी बढ़ोतरी की है. बी.कॉम में सत्र 2021-24 में प्रति वर्ष 6890 रुपये शुल्क लिए जाते थे. एम.कॉम में सत्र 2021-23 में प्रति वर्ष 5000 रुपये शुल्क लिए जाते थे. वहीं बी.कॉम सत्र 2024-28 में प्रति सेमेस्टर 7970 + 5000 रुपये की बढ़ोतरी हुई है. एम.कॉम में सत्र 2024-26 में प्रति सेमेस्टर 9190 + 6000 रुपये की बढ़ोतरी हुई है.

Also Read: बंद पड़े हजारों ट्रकों का परिचालन शुरू करने की मांग, ट्रक ऑनर एसोसिएशन ने सौंपा ज्ञापन

कॉमर्स विभाग की स्थिति

मिली जानकारी के अनुसार. इस कॉलेज में कॉमर्स विभाग में लगभग दो हजार छात्र हैं. जिनसे सालाना दो करोड़ रुपये आते हैं. वहीं कॉमर्स विभाग में कुल 10 शिक्षक हैं. जिनकी अनुमानित सैलरी 40 से 45 हजार रुपये है.

छात्रों की नाराजगी

छात्रों का कहना है कि फीस में बढ़ोतरी हुई है. लेकिन कॉलेज में सुविधाएं नहीं बढ़ाई गई हैं. छात्रों ने बताया कि क्लास में न तो स्मार्ट बोर्ड है और न ही पर्याप्त प्रोफेसर हैं. कॉलेज की कई खिड़कियां टूटी हुई हैं. तो किसी क्लास में पंखे ढंग से नहीं चलते हैं. कुलपति राजीव मनोहर से छात्रों ने बात की. लेकिन उन्हें संतोषजनक जवाब नहीं मिला. कुलपति ने कहा कि फीस कम नहीं की जा सकती. लेकिन अन्य सुविधाओं. जिन पर छात्र बात कर रहे हैं. उन पर एक महीने के भीतर काम किया जाएगा.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *