लोहरदगा में ‘प्रोजेक्ट पहल’ की शुरुआत, कल्याण विभाग के 11 विद्यालयों में बच्चों के समग्र विकास पर जोर

Lohardaga: उपायुक्त संदीप कुमार मीना ने आज शहरी क्षेत्र स्थित अनुसूचित जनजाति आवासीय बालिका विद्यालय लोहरदगा से प्रोजेक्ट पहल (प्रोटेक्शन, एजुकेशन एंड...

Lohardaga: उपायुक्त संदीप कुमार मीना ने आज शहरी क्षेत्र स्थित अनुसूचित जनजाति आवासीय बालिका विद्यालय लोहरदगा से प्रोजेक्ट पहल (प्रोटेक्शन, एजुकेशन एंड हेल्थ एक्शन फॉर लोहरदगा) की शुरुआत की.

स्वास्थ्य और समग्र विकास पर जोर

इस अवसर पर उपायुक्त ने कहा कि बचपन से ही शारीरिक व मानसिक स्वास्थ्य के देखभाल की आवश्यकता है. अगर बचपन से ही इसका अनुश्रवण किया जाए तो व्यक्ति का सर्वांगीण विकास होता है. शारीरिक और भावनात्मक रूप से व्यक्ति का मजबूत होना जरूरी है. स्वास्थ्य व कल्याण विभाग का इस प्रोजेक्ट को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी.

आज कल्याण विभाग के सभी 11 विद्यालयों में इस प्रोजेक्ट को प्रारंभ किया जा रहा है. इसके सफल रहने पर अन्य विद्यालयों में भी इसे लागू कराया जाएगा. अगर इस प्रोजेक्ट का सफल बनाने के लिए कुछ बदलाव की आवश्यकता होगी तो उसमें बदलाव किया जाएगा. यह देश के अन्य हिस्सों में अनुकरणीय साबित होगा.

स्वास्थ्य पंजी का हुआ लॉन्च

उपायुक्त द्वारा इस अवसर पर बच्चों के शारीरिक स्वास्थ्य, मनोसामाजिक स्वास्थ्य, सेल्फ रिपोर्ट, हेल्थ स्कोर कार्ड समेत अन्य बिंदुओं के अनुश्रवण के लिए निर्मित स्वास्थ्य पंजी लॉन्च किया गया.

उपायुक्त ने विद्यालय में आयोजित स्वास्थ्य जांच व भावनात्मक स्वास्थ्य जांच शिविर का भी निरीक्षण किया. बच्चों की ऊंचाई, भाषा विकास, बुखार, डेंगू, मलेरिया, टाइफाइड, पेट दर्द, अपच, चर्म विकार, पेट में कृमि आदि की जांच की गई. साथ ही पढ़ाई में कठिनाई, भावनात्मक परेशानियां, उदासीनता, आक्रोश, आवेगता और चिड़चिड़ापन जैसी समस्याओं का भी आकलन किया गया.

ALSO READ: बुंडू: जामुदाग के दो तालाबों में बनेगा स्नान घाट, ग्रामीणों की वर्षों पुरानी मांग हुई पूरी

विद्यालय परिसर का किया निरीक्षण

उपायुक्त ने विद्यालय परिसर का निरीक्षण किया, जिसमें उन्होंने पुराने आवासीय भवन को जर्जर घोषित कर विलोपित कराने, रसोई में साफ-सफाई सुनिश्चित करने और मेनू के अनुसार छात्राओं को भोजन परोसने का निर्देश दिया. छात्रावास का निरीक्षण करते हुए उन्होंने छात्राओं के लिए आवश्यक सामग्रियों की उपलब्धता सुनिश्चित करने को कहा.

इस अवसर पर आइटीडीए परियोजना निदेशक सुषमा नीलम सोरेंग, सिविल सर्जन डॉ राजू कच्छप, जिला कल्याण पदाधिकारी सरस्वती कच्छप, जिला शिक्षा पदाधिकारी दास सुनंदा चंद्रमौलेश्वर, पीपीआईए फेलो, विद्यालय की प्राधानाध्यापिका प्रभावती देवी, वार्डन जिसवंती देवी, सदर अस्पताल व कल्याण अंतर्गत बसारडीह अस्पताल की स्वास्थ्य जांच टीम उपस्थित रही.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *