Click Here
Click Here
Click Here

छत्तरपुर में भीषण सड़क हादसा: पिकअप और बाइक की जोरदार टक्कर, युवक गंभीर घायल

Palamu : जिले के छत्तरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत मुनकेरी पंचायत सचिवालय के पास शुक्रवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, यहां...

Palamu : जिले के छत्तरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत मुनकेरी पंचायत सचिवालय के पास शुक्रवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, यहां एक अनियंत्रित पिकअप वैन और मोटरसाइकिल के बीच सीधी टक्कर हो गई, हादसा इतना भीषण था कि बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया.

पिकअप वैन से बाइक टक्कर

घायल युवक की पहचान उमेश विश्वकर्मा के रूप में हुई है, बताया जा रहा है कि वह छत्तरपुर से अपने घर लौट रहा था, इसी दौरान मुनकेरी सचिवालय के समीप तेज रफ्तार पिकअप वैन ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी,
घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई, स्थानीय लोगों की मदद से घायल युवक को तत्काल इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया, वहीं हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया, पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.

Also Read : लोहरदगा में ‘प्रोजेक्ट पहल’ की शुरुआत, कल्याण विभाग के 11 विद्यालयों में बच्चों के समग्र विकास पर जोर

add1

 

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *