बोकारो: बालीडीह में एनएच-23 को स्मूथ करना भूल गया एनएचएआई, बाइक सवारों को हो रही परेशानी

Bokaro: बोकारो में वर्षों पहले बनी हुई फोरलेन सड़क कई स्थानों पर जर्जर हो चुकी थी. इसके बाद भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण...

Bokaro: बोकारो में वर्षों पहले बनी हुई फोरलेन सड़क कई स्थानों पर जर्जर हो चुकी थी. इसके बाद भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) ने चास आईटीआई मोड़ से बालीडीह तक सड़क की मरम्मती का काम शुरू किया. आईटीआई मोड़ से बालीडीह पहुंचने वाली सड़क की मरम्मती का कार्य पूरा भी कर लिया गया. वहीं बालीडीह से आईटीआई मोड़ की ओर जाने वाली सड़क के कई हिस्सों की भी मरम्मती कार्य किया जा चुका है. लेकिन इस सड़क में कई हिस्सों पर आज भी लोगों को मरम्मत कार्य का इंतजार है. पेट्रोल पंप से लेकर तैंतालीस मोड़ तक सड़क को खुरदरा कर छोड़ दिया गया है. मरम्मती के दौरान एनएचएआई सड़क के ऊपरी लेयर को पहले खुरदरा किया जा रहा था. फिर उसके ऊपर नई लेयर बिछाईं जा रही थी. लेकिन बालीडीह पेट्रोल पंप मोड़ से 43 मोड़ तक और रेलवे फाटक के करीब भी सड़क को खुरदरा कर छोड़ दिया गया. इससे सड़क का स्मूथनेस खत्म हो गया है. बाइक सवारों को बाइक चलाने में बैलेंस नहीं मिल पाता है. दुर्घटना की संभावना बनी रहती है. बाइक अनियंत्रित होने और गिरने का खतरा बना रहता है. स्थानीय लोगों की माने तो कई बार अनियंत्रित होकर बाइक सवार गिर कर चोटिल भी हो चुके हैं.

यह भी पढ़ें : ब्यूरोक्रेसी में केला प्रेम: सत्ताधारी दल ने खोला मोर्चा, क्या नपेंगे अंजनी पुत्र के धाम वाले जिला के साहब?

जल्द सड़क की मरम्मत करे विभाग

स्थानीय लोगों ने कहा कि एनएचएआई ने फोरलेन मरम्मत कार्य अचानक से बंद कर दिया, जिसके बाद आम जनता की परेशानी बढ़ गई. खासकर उन स्थानों पर जहां सड़क को सुदृढ़ीकरण के लिए खरोंच तो दिया गया लेकिन अभी तक उसे स्मूथ नहीं किया गया. स्थानीय लोगों की मांग है कि सड़क को खरोंच कर खतरा बढ़ा दिया गया है, जो जानलेवा साबित हो सकता है. एनएचएआई इस पर ध्यान दें और सुव्यवस्थित सड़क उपलब्ध कराए.

यह भी पढ़ें : मंडा पूजा में गूंजा संस्कृति संरक्षण का संदेश, विधायक राम सूर्या मुंडा ने झूलन खूंटा निर्माण की घोषणा की

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *