बड़कागांव:अपने सगे भाई पर बहन ने दुष्कर्म करने का गंभीर आरोप लगाया

Hazaribagh: रिश्तों को तार-तार कर देने वाला एक बेहद ही हैरान और परेशान करने वाला मामला प्रकाश में आया है. बड़कागांव थाना...

Hazaribagh: रिश्तों को तार-तार कर देने वाला एक बेहद ही हैरान और परेशान करने वाला मामला प्रकाश में आया है. बड़कागांव थाना क्षेत्र के चंदौल पंचायत निवासी काल्पनिक नाम रेशमी कुमारी ने अपने सगे भाई पर अपनी ही साथ दुष्कर्म (रेप) करने का गंभीर आरोप लगाई है. पीड़िता ने बड़कागांव थाने में आवेदन देकर शिकायत दर्ज कराया है. जिसके बाद बड़कागांव थाना प्रभारी दीपक कुमार सिंह ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी भाई कांडतरी निवासी 21 वर्षीय अर्जुन कुमार पिता स्व. विजय महतो को महज चार घंटे में ही गिरफ्तार कर लिया है.

क्या है पूरा मामला

​पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, घटना गुरुवार के रात की है. पीड़िता ने शुक्रवार को बड़कागांव थाने में दर्ज कराई अपनी शिकायत में बताया कि घर पर कोई नहीं था इसलिए मैं अपने बच्चे के साथ सो रही थी और रात होने का फायदा उठाकर उसके सगे भाई ने उसके साथ जबरदस्ती की और विरोध करने के बाजूद वह रेप करता रहा.

पुलिस की त्वरित कार्रवाई

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तुरंत हरकत में आते हुए आरोपी के खिलाफ बीएनएस की धारा 64 के तहत  मामला दर्ज कर आरोपी का मेडिकल कराकर जेल भेज दिया गया.

आरोपी की गिरफ्तारी

घटना के बाद आरोपी भाई अर्जुन कुमार हजारीबाग की ओर भाग रहा था जिस पर बड़कागांव थाना प्रभारी दीपक कुमार सिंह ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी भाई को हजारीबाग रोड के टीपी 5 के पास से महज 4 घंटे के अंदर गिरफ्तार कर लिया है.

AlsoRead:खूंटी: डोभा किनारे युवती से दरिंदगी की कोशिश, गला दबाकर किया बेहोश, आरोपी को पुलिस ने दबोचा

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *