खूंटी: डोभा किनारे युवती से दरिंदगी की कोशिश, गला दबाकर किया बेहोश, आरोपी को पुलिस ने दबोचा

Khunti: खूंटी जिले के सायको थाना क्षेत्र में एक गंभीर घटना सामने आई है. गांव के डोभा के समीप एक युवती के...

Khunti: खूंटी जिले के सायको थाना क्षेत्र में एक गंभीर घटना सामने आई है. गांव के डोभा के समीप एक युवती के साथ कथित रूप से मारपीट, गला दबाकर हत्या का प्रयास और इज्जत लूटने की कोशिश करने का मामला सामने आया है. मिली जानकारी के अनुसार, कुड़ापूर्ति निवासी युवती के पिता ने थाना में लिखित आवेदन देकर आरोप लगाया कि उनकी 23 वर्षीय पुत्री के साथ गांव के ही मानो उर्फ मनिका मुंडा ने आपसी विवाद के दौरान बर्बरता की. आरोप है कि मनिता मुंडा ने युवती का गला दबाकर जान लेने की कोशिश की और उसके कपड़े खींचकर दुष्कर्म करने का भी प्रयास किया. वारदात के बाद आरोपी युवक ने युवती को बेहोशी की हालत में छोड़कर फरार हो गया. घटना की सूचना मिलते ही सायको थाना पुलिस सक्रिय हुई और मामले को गंभीरता से लेते हुए त्वरित कार्रवाई शुरू कर दी.

यह भी पढ़ें : हिरासत में मौत मामला: संदिग्ध मेडिकल रिपोर्ट पर मेदिनीनगर मेडिसिन सुपरिटेंडेंट, डिप्टी सुपरिटेंडेंट और ड्यूटी डॉक्टर HC में तलब

पुलिस ने किया गिरफ्तार, ग्रामीणों ने जताया संतोष

पुलिस ने सायको थाना कांड संख्या 07/26 के तहत भारतीय न्याय संहिता (BNS) 2023 की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच प्रारंभ की. पुलिस ने आरोपी मानो उर्फ मनिका मुंडा को गिरफ्तार कर लिया. खूंटी पुलिस की त्वरित कार्रवाई पर स्थानीय लोगों ने संतोष जताया है. वहीं घटना के बाद ग्रामीणों में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर चिंता भी जताई है. पुलिस मामले के सभी पहलुओं की गहन जांच में जुटी हुई है.

यह भी पढ़ें : बिजली-पानी के संकट पर हजारीबाग में भाजपा का प्रचंड शंखनाद: हेमंत सरकार के खिलाफ सड़क पर उतरे दिग्गज

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *