Click Here
Click Here
Click Here
Click Here
Click Here

शुभेंदु अधिकारी को बंगाल भाजपा विधायक दल का नेता चुने जाने पर झारखंड भाजपा ने दी बधाई

Ranchi : पश्चिम बंगाल भाजपा विधायक दल की बैठक में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की उपस्थिति में शुभेंदु अधिकारी को विधायक...

Ranchi :  पश्चिम बंगाल भाजपा विधायक दल की बैठक में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की उपस्थिति में शुभेंदु अधिकारी को विधायक दल का नेता चुना गया. इस पर झारखंड भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने शुभेंदु अधिकारी को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं. उन्होंने कहा कि यह अवसर देश के राजनीतिक इतिहास में स्वर्णिम अध्याय के रूप में दर्ज होगा. आदित्य साहू ने विश्वास जताया कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने राष्ट्रवाद और विकास से समाहित जिस बंगाल की कल्पना की थी, वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन और शुभेंदु अधिकारी के नेतृत्व में साकार होगी. उन्होंने कहा कि “सोनार बांग्ला” का सपना जरूर पूरा होगा.

Also Read : खूंटी: डोभा किनारे युवती से दरिंदगी की कोशिश, गला दबाकर किया बेहोश, आरोपी को पुलिस ने दबोचा

बंगाल विकास, सुशासन और सुरक्षा के नए दौर की ओर बढ़ेगा: बाबूलाल मरांडी

नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने भी शुभेंदु अधिकारी को बधाई देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन और शुभेंदु अधिकारी के नेतृत्व में बंगाल को विकसित, घुसपैठ मुक्त और भ्रष्टाचार मुक्त बनाने का संकल्प और मजबूत होगा. उन्होंने विश्वास जताया कि पश्चिम बंगाल विकास, सुशासन और सुरक्षा के नए अध्याय की ओर आगे बढ़ेगा. वहीं भाजपा संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के कथन का जिक्र करते हुए कहा कि “अंधेरा छंटेगा, सूरज निकलेगा, कमल खिलेगा” और आज बंगाल में कमल खिल चुका है. उन्होंने कहा कि शुभेंदु अधिकारी के नेतृत्व और नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में भाजपा बंगाल में विकास का नया आयाम स्थापित करेगी.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *