Click Here
Click Here
Click Here

बोकारो: सुरजुडीह पुरना बांध तालाब जीर्णोद्धार कार्य शुरू, डेढ़ साल बाद योजना को मिली रफ्तार

Bokaro: झारखंड सरकार के पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के मंत्री योगेंद्र प्रसाद के निर्देश पर शुक्रवार को प्रखंड बीस सूत्री अध्यक्ष दिलीप...

Bokaro: झारखंड सरकार के पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के मंत्री योगेंद्र प्रसाद के निर्देश पर शुक्रवार को प्रखंड बीस सूत्री अध्यक्ष दिलीप हेंब्रम ने कसमार प्रखंड के सुरजुडीह पुरना बांध सरकारी तालाब के जीर्णोद्धार कार्य का शिलान्यास किया. यह योजना कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता विभाग के तहत भूमि संरक्षण सर्वेक्षण कार्यालय बोकारो की ओर से सम्पन्न की जाएगी.

जीर्णोद्धार कार्य शुरू

इस दौरान बताया गया कि बंजर भूमि, राइस फेलो विकास योजना के तहत पानी पंचायत सुरजुडीह की ओर से तालाब का जीर्णोद्धार किया जाएगा. उक्त योजना कुछ तकनीकी कारणों से पिछले डेढ़ साल से लंबित थी, जिसे मंत्री योगेंद्र प्रसाद के निर्देश पर शुरू किया गया.

बरसात से पहले पूरा होगा काम

बताया गया कि यह योजना बरसात से पूर्व पूरी कर ली जाएगी, ताकि सुरजुडीह के ग्रामीणों को नहाने से लेकर अन्य कार्यों में किसी तरह की परेशानी न हो.

Also Read: बोकारो ट्रेज़री में वेतन घोटाले की जांच तेज: प्रधान सचिव अमिताभ कौशल के नेतृत्व में टीम ने खंगाले दस्तावेज, हजारों पन्नों के दस्तावेज ले गई टीम

विकास कार्यों पर जोर

इस दौरान बीस सूत्री प्रखंड अध्यक्ष दिलीप हेंब्रम ने बताया कि मंत्री योगेंद्र प्रसाद की सक्रियता से पूरे गोमिया विधानसभा क्षेत्र में कई तरह की विकास योजनाओं को धरातल पर उतारा गया है. जल्द ही अन्य कई छोटी-बड़ी योजनाओं का शिलान्यास किया जाएगा.

मौके पर मौजूद लोग

मौके पर झामुमो प्रखंड सचिव सोहेल अंसारी, पानी पंचायत सुरजुडीह के अध्यक्ष देवाशीष मुखर्जी, सचिव सगीर आलम, मोबिन अंसारी, धनंजय स्वर्णकार, रियाज अंसारी, लालू करमाली, मंटू करमाली, विगु करमाली, विशुन करमाली, किसुन करमाली, गयाराम करमाली, गोविंद करमाली, तस्लीम अंसारी, तनवीर रजा, मलू करमाली व अन्य ग्रामीण मौजूद थे.

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *