Click Here
Click Here
Click Here

बोकारो ट्रेज़री में वेतन घोटाले की जांच तेज: प्रधान सचिव अमिताभ कौशल के नेतृत्व में टीम ने खंगाले दस्तावेज, हजारों पन्नों के दस्तावेज ले गई टीम

Bokaro : जिले में ट्रेजरी (कोषागार) से वेतन मद में हुई अवैध निकासी के मामले की जांच तेजी से शुरू हो गई...

Bokaro : जिले में ट्रेजरी (कोषागार) से वेतन मद में हुई अवैध निकासी के मामले की जांच तेजी से शुरू हो गई है. राज्य सरकार के निर्देश पर गठित एक उच्चस्तरीय जांच टीम शुक्रवार को बोकारो पहुंची। इस टीम का नेतृत्व उत्पाद एवं मद्य निषेध विभाग के प्रधान सचिव अमिताभ कौशल कर रहे हैं. टीम ने दिन भर बोकारो परिसदन, एसपी कार्यालय और ट्रेजरी में दस्तावेजों की जांच की.

हजारों पन्नों के दस्तावेज ले गई टीम:

जांच के दौरान टीम ने जिला और पुलिस प्रशासन से कई महत्वपूर्ण रिकॉर्ड मांगे थे. प्रशासन द्वारा उपलब्ध कराए गए हजारों पन्नों की प्रमाणित प्रतियों को जांच टीम अपने साथ रांची ले गई है. प्रधान सचिव ने बताया कि इन दस्तावेजों का विस्तृत अध्ययन किया जाएगा और यदि आवश्यकता पड़ी, तो टीम दोबारा बोकारो का दौरा करेगी.

एसपी कार्यालय और ट्रेजरी का औचक निरीक्षण:

प्रधान सचिव के नेतृत्व में टीम ने कैंप टू स्थित एसपी कार्यालय का रुख किया. यहां टीम ने एकाउंट सेक्शन और हेड क्लर्क और अकाउंटेंट कक्ष, सामान्य शाखा।का बारीकी से निरीक्षण किया. इसके बाद टीम बोकारो ट्रेजरी पहुंची, यहां टीम ने बिल प्राप्ति कक्ष सहित विभिन्न अनुभागों का जायजा लिया गया.

किन बिंदुओं पर टिकी है जांच की सुई?:

यह जांच पूरी तरह से झारखण्ड ट्रेजरी कोड, पुलिस मैनुअल और झारखंड फाइनेंस रूल के मानकों पर आधारित है. टीम मुख्य रूप से अस्थायी पहचान संख्या इससे जुड़े संदिग्ध दस्तावेजों की जांच, मास्टर रोल और वेतन ज्ञापन बैंक खातों का विवरण, निकासी एवं व्ययन पदाधिकारी और संबंधित लिपिकों और अधिकारियों की भूमिका की समीक्षा की.

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *