Ranchi: राजधानी के गोंदा थाना क्षेत्र में चेन छिनतई की घटना सामने आई है. बाइक सवार अज्ञात अपराधियों ने इस वारदात को अंजाम दिया. बताया जा रहा है कि एक महिला अपने घर लौट रही थी. इसी दौरान कांके रोड पर घात लगाए अपराधियों ने झपट्टा मारकर महिला के गले से चेन छीन ली और मौके से फरार हो गए.

लोगों ने पुलिस को दी सूचना
घटना के बाद आसपास के लोग मौके पर जुट गए और मामले की सूचना पुलिस को दी गई. स्थानीय लोगों के अनुसार, अपराधी इतनी तेजी से वारदात को अंजाम देकर भागे कि महिला कुछ समझ ही नहीं पाई. देखते ही देखते अपराधी चेन लेकर फरार हो चुके थे.
पुलिस ने जांच की कही बात
इधर घटना के बाद पीड़ित महिला थाना जाने की तैयारी कर रही है. वहीं गोंदा थाना पुलिस का कहना है कि फिलहाल मामले की आधिकारिक जानकारी नहीं मिली है. सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंचकर जांच करेगी.
