Click Here
Click Here
Click Here

रांची में बांग्ला संस्कृति की रंगीन झलक, राज्यपाल ने किया मेले का उद्घाटन

Ranch : रांची के भगवान बिरसा मुंडा स्मृति उद्यान में आयोजित “बांग्ला सांस्कृतिक मेला-2026” का उद्घाटन आज राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने...

Ranch : रांची के भगवान बिरसा मुंडा स्मृति उद्यान में आयोजित “बांग्ला सांस्कृतिक मेला-2026” का उद्घाटन आज राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने किया. इस मौके पर उन्होंने कहा कि यह मेला सिर्फ सांस्कृतिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि देश की विविधता, भाईचारे और एकता का प्रतीक है. उन्होंने आयोजन से जुड़े सभी लोगों को बधाई देते हुए कहा कि अपनी भाषा, संस्कृति और परंपराओं को बचाकर रखना किसी भी समाज की सबसे बड़ी ताकत होती है. राज्यपाल ने कहा कि भारत की असली पहचान उसकी विविध संस्कृति है, जहां अलग-अलग भाषा, परंपरा और जीवनशैली के लोग मिलकर “एक भारत, श्रेष्ठ भारत” की भावना को मजबूत बनाते हैं. बांग्ला संस्कृति ने साहित्य, संगीत और कला के क्षेत्र में देश को बहुत बड़ा योगदान दिया है. रवीन्द्रनाथ टैगोर और बंकिमचंद्र चट्टोपाध्याय जैसे महान साहित्यकारों ने अपनी रचनाओं से देशभक्ति और समाजिक जागरूकता का संदेश दिया.

यह भी पढ़ें: गिरिडीह में भीषण सड़क हादसा: बेकाबू ट्रक ने मचाया तांडव, 6 की मौत, 20 से अधिक घायल

बांग्ला संगीत, लोक परंपरा और सांस्कृतिक धरोहर हमारी साझा विरासत

राज्यपाल संतोष गंगवार ने कहा कि बांग्ला संगीत, लोक परंपरा और सांस्कृतिक धरोहर हमारी साझा विरासत का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं. ऐसे आयोजन नई पीढ़ी को अपनी जड़ों और संस्कृति से जोड़ने का काम करते हैं, राज्यपाल ने कहा कि झारखंड हमेशा से विभिन्न संस्कृतियों के संगम की भूमि रहा है और बंगाली समाज ने यहां की सामाजिक और सांस्कृतिक पहचान को मजबूत करने में अहम भूमिका निभाई है.

यह भी पढ़ें: झारखंड पुलिस: तबादलों की शिकायतों के निपटारे के लिए एडीजी मनोज कौशिक की अध्यक्षता में शिकायत कोषांग समिति का पुनर्गठन

राज्यपाल ने युवाओं से की अपील

उन्होंने युवाओं से अपील करते हुए कहा कि आधुनिकता के साथ अपनी संस्कृति और परंपराओं को भी बराबर महत्व देना जरूरी है. राज्यपाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश “एक भारत, श्रेष्ठ भारत” के संकल्प के साथ आगे बढ़ रहा है और स्थानीय संस्कृति एवं कलाओं को बढ़ावा देने के लगातार प्रयास किए जा रहे हैं. उन्होंने कहा कि ऐसे सांस्कृतिक आयोजन समाज में एकता, भाईचारा और सकारात्मक माहौल बनाने का बड़ा माध्यम हैं.

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *