गढ़वा: झारखंड में 35 युवतियां बंधक, पुलिस कर रही तलाश

Garhwa: नौकरी के नाम पर झारखंड में 35 युवतियों के बंधक बनाए जाने का मामला सामने आया है. एक युवती के फोन...

Garhwa: नौकरी के नाम पर झारखंड में 35 युवतियों के बंधक बनाए जाने का मामला सामने आया है. एक युवती के फोन पर गांव के युवक को भेजे गए मदद के संदेश के बाद मामले का खुलासा हुआ. इसके बाद प्रशासन और पुलिस संबंधित जिले के अधिकारियों से संपर्क कर जांच व तलाशी शुरू कर दी है. बताया जा रहा है कि 35 युवतियों मे 15 कांकेर व छत्तीसगढ़ के अन्य जिले की है. मिली जानकारी के अनुसार सभी को नौकरी दिलाने के नाम का झांसा दिया गया. इसके बाद सभी झारखंड पहुंच गई. लेकिन अब उन्हें जबरन बंधक बनाकर काम लिया जा रहा है. इस दौरान दुर्गुकोंदल इलाके के खुटगांव की एक युवती ने अपने परिचित के एक युवक को मोबाइल पर संदेश भेजकर आपबीती बताई. युवती ने बताया कि उसे और अन्य युवतियों को झारखंड के गढ़वा जिले में बंधक बनाकर रखा गया है और काम लिया जा रहा है. प्रशासन को जब इस बात की जानकारी हुई तो प्रशासन ने त्वरित संज्ञान लिया और गढ़वा जिला प्रशासन से संर्पक कर खोजबीन की कार्यवाही शुरू कर दी है.

यह भी पढ़ें: थाना प्रभारी समेत तीन पुलिसकर्मियों का सस्पेंड मामला: मंत्री इरफान अंसारी का बयान, कहा- ‘निलंबित करवा दिए’

कांकेर व अन्य जिलों की हैं युवतियां

मामले में कलेक्टर नीलेश क्षीरसागर का कहना है कि जानकारी प्राप्त हुई है कि झारखंड के गढ़वा जिले में कांकेर व अन्य जिले की युवतियां नर्सिंग व अन्य कार्य के लिए गए थे. शिकायत आई है कि कुछ युवतियों को बधंक बनाया गया है. इसके बाद जिला प्रशासन और पुलिस की टीम लड़कियों की तलाश में लगी हुई है. मामले में महिला एवं बाल विकास विभाग मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े का कहना है कि उनकी कलेक्टर से बात हुई है. बताया गया है कि कुछ अपनी मर्जी से गई है, जिसमे कुछ आना चाहती है. प्रशासन लगा हुआ है. जल्द संपर्क कर आगे की कार्रवाई की जाएगी. वहीं गढ़वा पुलिस अधीक्षक आशुतोष शेखर ने बताया कि इस मामले बेहतर गढ़वा थाना प्रभारी बतायेंगे.

यह भी पढ़ें: गिरिडीह में भीषण सड़क हादसा: बेकाबू ट्रक ने मचाया तांडव, 6 की मौत, 20 से अधिक घायल

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *