Click Here

अब ऑनलाइन होगी परिवार नियोजन सामग्री की निगरानी, स्वास्थ्यकर्मियों को दिया गया FP-LMIS का प्रशिक्षण

Ranchi: झारखंड में परिवार नियोजन सेवाओं को और बेहतर बनाने के लिए अब परिवार नियोजन से जुड़ी सामग्री की मांग, स्टॉक, सप्लाई...

Ranchi
FP-LMIS का प्रशिक्षण

Ranchi: झारखंड में परिवार नियोजन सेवाओं को और बेहतर बनाने के लिए अब परिवार नियोजन से जुड़ी सामग्री की मांग, स्टॉक, सप्लाई और उपयोग की ऑनलाइन निगरानी की जाएगी. इसके लिए राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, झारखंड की ओर से मंगलवार को RCH कॉन्फ्रेंस हॉल, नामकुम में FP-LMIS (Family Planning Logistics Management Information System) को लेकर जिला और प्रखंड स्तर के स्वास्थ्यकर्मियों का वर्चुअल प्रशिक्षण आयोजित किया गया. प्रशिक्षण का उद्देश्य परिवार नियोजन की सामग्री की उपलब्धता और वितरण को बेहतर तरीके से व्यवस्थित करना था. इससे यह जानकारी आसानी से मिल सकेगी कि किस स्वास्थ्य केंद्र पर कितनी सामग्री उपलब्ध है, कितनी जरूरत है और कितनी सामग्री का इस्तेमाल हो चुका है.

स्टॉक की कमी की जानकारी समय पर मिलेगी

प्रशिक्षण में बताया गया कि FP-LMIS के जरिए परिवार नियोजन सामग्री की ऑनलाइन एंट्री, स्टॉक की जानकारी, मांग भेजने, सप्लाई और उपयोग का रिकॉर्ड रखा जाएगा. इससे किसी स्वास्थ्य केंद्र पर सामग्री की कमी होने की स्थिति का समय रहते पता लगाया जा सकेगा. वहीं जरूरत से ज्यादा स्टॉक होने की स्थिति को भी नियंत्रित किया जा सकेगा.

C-DAC के प्रशिक्षक ने दी तकनीकी जानकारी

C-DAC के प्रशिक्षक श्रीकांत गौतम ने स्वास्थ्यकर्मियों को FP-LMIS पोर्टल के इस्तेमाल की जानकारी दी. उन्होंने ऑनलाइन स्टॉक दर्ज करने, इंडेंट और सप्लाई की प्रक्रिया तथा रिपोर्ट तैयार करने के बारे में प्रशिक्षण दिया. प्रतिभागियों ने पोर्टल से जुड़े सवाल भी पूछे, जिनका प्रशिक्षक ने समाधान किया.

ALSO READ: CBSE ईस्ट जोन शूटिंग में चतरा की मन्नत ने जीता गोल्ड मेडल

सटीक डेटा से बेहतर होगी योजना

परिवार नियोजन कोषांग की प्रभारी डॉ. पुष्पा ने कहा कि परिवार नियोजन सेवाओं को सुचारू रखने के लिए जरूरी सामग्री की समय पर उपलब्धता बेहद महत्वपूर्ण है. उन्होंने कहा कि FP-LMIS से हर स्तर पर सामग्री की स्थिति की ऑनलाइन निगरानी की जा सकेगी. उन्होंने सभी स्वास्थ्यकर्मियों से पोर्टल पर समय पर सही और अपडेट जानकारी दर्ज करने की अपील की. उन्होंने कहा कि सही डेटा के आधार पर परिवार नियोजन कार्यक्रम की बेहतर योजना बनाई जा सकेगी और जरूरत के अनुसार समय पर सामग्री उपलब्ध कराई जा सकेगी.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *