Click Here

स्वास्थ्य विभाग ने गर्भवती महिलाओं को मलेरिया से बचाव के प्रति किया जागरूक, बांटी मच्छरदानी

Chaibasa: मंगलवार को मनोहरपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) में एनसी जांच कराने पहुंचीं गर्भवती महिलाओं के बीच स्वास्थ्य विभाग की ओर से...

Chaibasa: मंगलवार को मनोहरपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) में एनसी जांच कराने पहुंचीं गर्भवती महिलाओं के बीच स्वास्थ्य विभाग की ओर से मच्छरदानी का वितरण किया गया. इस दौरान महिलाओं को मलेरिया से बचाव के प्रति जागरूक करते हुए नियमित रूप से मच्छरदानी का उपयोग करने की सलाह दी गई.

गर्भावस्था में मलेरिया से बचाव जरूरी

सीएचसी के चिकित्सा प्रभारी डॉ. अनिल कुमार ने लाभार्थी महिलाओं के बीच मच्छरदानी का वितरण करते हुए कहा कि गर्भावस्था के दौरान मलेरिया से बचाव बेहद जरूरी है. मच्छरों से सुरक्षा सुनिश्चित होने पर गर्भवती महिला और उसके बच्चे दोनों को सुरक्षित रखने में मदद मिलेगी.उन्होंने महिलाओं से मच्छरों से बचाव के लिए नियमित रूप से मच्छरदानी का इस्तेमाल करने और स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील की.

1000 मच्छरदानियां मिलीं, 150 का हुआ वितरण

डॉ. अनिल कुमार ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग को कुल 1000 मच्छरदानियां प्राप्त हुई हैं. इनमें से मंगलवार को 150 मच्छरदानियां गर्भवती महिलाओं के बीच वितरित की गईं. शेष मच्छरदानियों का वितरण मनोहरपुर सीएचसी क्षेत्र के विभिन्न उप स्वास्थ्य केंद्रों के माध्यम से पंजीकृत लाभार्थियों के बीच किया जाएगा.

सारंडा क्षेत्र में भी हुआ मच्छरदानियों का वितरण

इससे पहले टाटा स्टील फाउंडेशन की ओर से सारंडा क्षेत्र में 555 मच्छरदानियों का वितरण किया जा चुका है. फाउंडेशन के कोऑर्डिनेटर गणेश सोय ने इसकी जानकारी दी.

स्वास्थ्यकर्मी और लाभार्थी महिलाएं रहीं मौजूद

मौके पर बीपीएम अनुज सिंह, बीडीएम संदीप दत्ता सहित स्वास्थ्यकर्मी और लाभार्थी महिलाएं मौजूद थीं. स्वास्थ्य विभाग की ओर से लोगों को मलेरिया से बचाव के लिए मच्छरदानी के नियमित उपयोग और आसपास साफ-सफाई बनाए रखने के प्रति भी जागरूक किया गया.
ALSO READ: रांची में 43.25 करोड़ से बनेंगे शौचालय, 47 जगहों पर खुलेंगे अर्बन आयुष्मान आरोग्य मंदिर

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *