Click Here
Click Here
Click Here

तेज बारिश के बीच कोडरमा में कहर बनकर गिरा वज्रपात, मां-बेटे समेत तीन की मौत

Koderma: जिले के सतगावां थाना क्षेत्र के नंदूडीह में बीती रात तेज आंधी-बारिश के बीच भीषण वज्रपात से तीन लोगों की दर्दनाक...

Koderma: जिले के सतगावां थाना क्षेत्र के नंदूडीह में बीती रात तेज आंधी-बारिश के बीच भीषण वज्रपात से तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है. मृतकों की पहचान सरस्वती देवी, उम्र 37 वर्ष, पति प्रदीप यादव, उनके दिव्यांग पुत्र 15 वर्षीय अंकित कुमार और बुआ गावां थाना क्षेत्र के धरवे नावाडीह निवासी मुन्द्रिका देवी, उम्र 45 वर्ष के रूप में हुई है.

शादी समारोह में शामिल होने आई थीं बुआ

मिली जानकारी के अनुसार, प्रदीप यादव के भतीजे की शादी 6 मई को सम्पन्न हुई थी, जिसमें उनकी बुआ शामिल होने आई थीं. शुक्रवार को उन्हें अपने घर लौटना था, लेकिन उससे पहले ही यह हादसा हो गया. मृतका के पति प्रदीप यादव डोमचांच थाना क्षेत्र में एक शादी समारोह में शामिल होने गए थे.

Also Read: Breaking News: सोनाहातू के दुलमी में बारातियों से भरी बस पलटी, 18 घायल, 5 रिम्स रेफर

लोहे की खिड़की पर गिरी बिजली

स्थानीय लोगों के अनुसार, तेज बारिश और जोरदार बिजली कड़कने के कारण लोग अपने-अपने घरों में दुबके हुए थे. इसी दौरान जोरदार कड़क के साथ बिजली घर की लोहे की खिड़की पर गिरी. धातु के संपर्क में आने के कारण विद्युत तरंगें तेजी से पूरे कमरे में फैल गईं और तीनों उसकी चपेट में आ गए.

पलक झपकते खत्म हो गई तीन जिंदगियां

वज्रपात इतना शक्तिशाली था कि पलक झपकते ही तीनों की जीवनलीला समाप्त हो गई. घटना के बाद जब ग्रामीण मौके पर पहुंचे, तो कमरे का मंजर देख सभी के होश उड़ गए. घटना की सूचना मिलते ही सतगावां पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की तैयारी में जुट गई.

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *