Click Here
Click Here
Click Here

झारखंड: गैर-राज्य असैनिक सेवा के अधिकारियों के लिए IAS बनने का मौका, आवेदन की तिथि बढ़ी

Ranchi: झारखंड सरकार ने गैर-राज्य असैनिक सेवा (Non-SCS) के अधिकारियों के लिए भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में चयन की प्रक्रिया को लेकर...

Ranchi: झारखंड सरकार ने गैर-राज्य असैनिक सेवा (Non-SCS) के अधिकारियों के लिए भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में चयन की प्रक्रिया को लेकर एक महत्वपूर्ण सूचना जारी की है. चयन वर्ष 2025 के लिए निर्धारित रिक्तियों के विरुद्ध नामांकन और अनुशंसा भेजने की समय-सीमा को अब विस्तारित कर दिया गया है.

योग्य अधिकारियों की नियुक्ति चयन के माध्यम से की जानी है

कार्मिक, प्रशासनिक सुधार तथा राजभाषा विभाग द्वारा जारी पत्र के अनुसार, झारखंड कैडर में भारतीय प्रशासनिक सेवा के चयन वर्ष 2025 (एक जनवरी 2025 से 31 दिसंबर 2025 की रिक्ति) के लिए एक रिक्ति संपुष्ट की गई है. इस पद पर गैर-राज्य असैनिक सेवा के योग्य अधिकारियों की नियुक्ति चयन के माध्यम से की जानी है.

बढ़ाई गई आवेदन की अंतिम तिथि

पूर्व में, विभिन्न विभागों से योग्य अधिकारियों की अनुशंसा प्राप्त करने की अंतिम तिथि 30 अप्रैल 2026 निर्धारित की गई थी. सरकार ने अब इसे विस्तारित करते हुए 30 जून 2026 कर दिया है.

इन विभागों को छोड़कर अन्य सभी के लिए अवसर

यह अधिसूचना झारखंड के लगभग सभी विभागों के लिए प्रभावी है, हालांकि इसमें कुछ विभागों को शामिल नहीं किया गया है.जिनमें वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग, गृह, कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग (गृह प्रभाग को छोड़कर) शामिल है.

ALSO READ: हजारीबाग पुलिस में बड़ा फेरबदल: 39 पुलिस इंस्पेक्टर व सब इंस्पेक्टर का तबादला, कई थानों के बदले प्रभारी

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *