Click Here
Click Here
Click Here

हजारीबाग पुलिस में बड़ा फेरबदल: 39 पुलिस इंस्पेक्टर व सब इंस्पेक्टर का तबादला, कई थानों के बदले प्रभारी

Hazaribagh : जिले की विधि-व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त करने और अपराध नियंत्रण के उद्देश्य से हजारीबाग एसपी ने शुक्रवार की रात को बड़े...

Hazaribagh : जिले की विधि-व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त करने और अपराध नियंत्रण के उद्देश्य से हजारीबाग एसपी ने शुक्रवार की रात को बड़े पैमाने पर पुलिस पदाधिकारियों के ट्रांसफर का आदेश जारी किया है. इस फेरबदल में इंस्पेक्टर और सब-इंस्पेक्टर स्तर के कुल 39 अधिकारियों के कार्यक्षेत्र बदले गए हैं.

कई महत्वपूर्ण थानों और अंचलों में नए चेहरों को जिम्मेदारी दी गई है:

– चन्द्रशेखर कुमार: बरही अंचल से अब सदर थाना प्रभारी बनाए गए हैं.

– सुभाष सिंह: सदर थाना प्रभारी से अब विष्णुगढ़ के अंचल प्रभारी होंगे.

– अनिल कुमार: STF प्रभारी से अब बरही अंचल की कमान संभालेंगे.

– बिश्मल लकड़ा: साइबर थाना से अब दारू अंचल भेजे गए हैं.

थाना प्रभारियों में भी बदलाव:

– अजीत कुमार-01: कोर्रा थाना प्रभारी से अब चरही थाना प्रभारी बनाए गए हैं

– राणा भानु प्रताप सिंह: गिद्दी थाना प्रभारी से केरेडारी थाना प्रभारी नियुक्त हुए हैं.

– मृत्युंजय कुमार सिंह: बरही थाना से अब दारू थाना प्रभारी होंगे.

– नेमधारी रजक: सदर थाना से अब कोरा थाना प्रभारी बनाए गए हैं.

– पंकज कुमार: बड़ाबाजार ओपी प्रभारी से चौपारण थाना प्रभारी बनाए गए हैं.

– कुमारी राधा रागनी: महिला थाना प्रभारी (सदर) से अब बरही की महिला थाना प्रभारी होंगी.

– सरोज सिंह चौधरी को कटकमदाग थाना प्रभारी बनाया गया.

– मुकेश कुमार सिंह को मुफ्फसिल थाना प्रभारी बनाया गया.

– रवि रंजन को गोरहर थाना प्रभारी बनाया गया.

– शशिकांत पासवान को बरकट्ठा थाना प्रभारी बनाया गया.

– अनुपम प्रकाश को कटकमसांडी थाना प्रभारी बनाया गया.

add1

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *