Click Here
Click Here
Click Here

जमशेदपुर: स्कूल में नाबालिग लड़की का शव बरामद, दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका

Jamshedpur: जिले के परसुडीह थाना क्षेत्र में शनिवार की सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया, जब सोपोडेरा स्थित राजकीय मध्य विद्यालय के...

Jamshedpur: जिले के परसुडीह थाना क्षेत्र में शनिवार की सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया, जब सोपोडेरा स्थित राजकीय मध्य विद्यालय के परिसर में एक नाबालिग लड़की का शव पाया गया. स्कूल परिसर में शव मिलने की खबर मिलते ही लोगों की भीड़ मौके पर जमा हो गई. गौरतलब हैं कि शनिवार सुबह जब कुछ लोग स्कूल परिसर के समीप से गुजर रहे थे, तब उनकी नजर वहां पड़ी लड़की का शव पर गई. लड़की उम्र लगभग 14-15 वर्ष बताई जा रही है. घटना की सूचना तुरंत परसुडीह थाना पुलिस को दी गई. मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल को सील कर दिया और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

दुष्कर्म और हत्या की आशंका

मृतक लड़की की स्थिति और शरीर पर मौजूद चोट के निशानों को देखकर स्थानीय लोग और परिजन आक्रोशित हैं. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार लड़की के शरीर पर घसीटे जाने और हाथापाई के निशान मिले हैं. परिस्थितियों को देखते हुए स्थानीय लोगों ने आशंका जताई है कि लड़की के साथ दुष्कर्म किया गया और पहचान छिपाने के उद्देश्य से गला दबाकर उसकी हत्या कर दी गई. लड़की कल शाम से ही लापता बताई जा रही थी. घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस की फोरेंसिक टीम और डॉग स्क्वायड को बुलाने की तैयारी की जा रही है ताकि वैज्ञानिक साक्ष्य जुटाए जा सकें.

ALSO READ: झारखंड: गैर-राज्य असैनिक सेवा के अधिकारियों के लिए IAS बनने का मौका, आवेदन की तिथि बढ़ी

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *