Click Here
Click Here
Click Here
Click Here
Click Here

गिरिडीह : अनियंत्रित ट्रक के चपेट में आने से पांच लोगों की मौत, दर्जनों घायल

Giridih : जिले के डुमरी प्रखंड अंतर्गत इसरी बाजार में शुक्रवार की शाम दर्दनाक हादसा हुआ. जहां तेज रफ्तार अनियंत्रित कोयला लदी...

Giridih : जिले के डुमरी प्रखंड अंतर्गत इसरी बाजार में शुक्रवार की शाम दर्दनाक हादसा हुआ. जहां तेज रफ्तार अनियंत्रित कोयला लदी 14 चक्का ट्रक ने अफरा तफरी मचा दी. जारी वीडियो फुटेज के अनुसार ट्रक सबसे पहले शादी का सामान लदे एक वाहन को जोरदार टक्कर मारती है. इसके बाद सड़क किनारे खड़ी बाइक को रौंदते हुए ट्रक कई अन्य वाहनों और दुकानों को अपनी चपेट में ले लेती है. इस घटना से पांच लोगों की मौत हो गयी. जबकि दर्जनों लोग गंभीर रूप से घायल है. जहां घायलों का इलाज अलग अलग अस्पतालों में चल रहा है.

देर रात तक चला राहत अभियान

घटना की सूचना मिलते ही जिला प्रशासन और पुलिस मौके पर पहुंची सबसे पहले उपायुक्त रामनिवास यादव घटनास्थल पर पहुंचे और हालात का जायजा लेते हुए अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए. इसके कुछ देर बाद पुलिस अधीक्षक डॉ. बिमल कुमार भी मौके पर पहुंचे और देर रात तक वहीं डटे रहे. राहत कार्य के लिये साइबर डीएसपी आबिद खान, सरिया बगोदर एसडीपीओ धनंजय राम, इंस्पेक्टर राजेंद्र कुमार, निमियाघाट थाना प्रभारी सुमन कुमार और डुमरी थाना प्रभारी श्रीकांत समेत कई अधिकारी राहत अभियान में जुटे रहे.

ट्रक को हटाया गया

दो क्रेन और दो जेसीबी मशीनों की मदद से ट्रक को हटाने का प्रयास किया गया. सुबह करीब तीन बजे ट्रक को हटाया गया, जिसके नीचे एक बाइक दबी हुई मिली. राहत की बात यह रही कि कोई अतिरिक्त शव बरामद नहीं हुआ. जिला प्रशासन और पुलिस के राहत कार्य में स्थानीय लोगों को भरपूर साथ मिला. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है.

चालक गिरफ्तार, जांच के आदेश

हादसे के बाद पुलिस ने ट्रक चालक को हिरासत में ले लिया. चालक से लगातार पूछताछ की जा रही है. पुलिस अधीक्षक डॉ. बिमल कुमार ने पूरे मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच के आदेश दिए हैं. उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया है कि यह पता लगाया जाए कि भारी ट्रक भीड़भाड़ वाले बाजार क्षेत्र में कैसे दाखिल हुई और हादसे की असली वजह क्या थी.

डीसी ने डीटीओ से मांगी तकनीकी रिपोर्ट

उधर उपायुक्त रामनिवास यादव ने जिला परिवहन पदाधिकारी (डीटीओ) को वाहन की विस्तृत तकनीकी जांच करने का निर्देश दिया है. डीसी ने पूछा है कि ट्रक कहां से आ रही थी, उसे कहां जाना था, वाहन की रफ्तार कितनी थी और इतनी तेज गति के पीछे क्या कारण था. डीटीओ ने बताया कि पूरे मामले की तकनीकी जांच कर रिपोर्ट तैयार की जाएगी.

 

ALSO READ : तेज बारिश के बीच कोडरमा में कहर बनकर गिरा वज्रपात, मां-बेटे समेत तीन की मौत

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *