Click Here
Click Here
Click Here

बंगाल में आज होगा भाजपा सरकार का गठन, शुभेंदु लेंगे सीएम पद की शपथ

News Wave Desk : पश्चिम बंगाल में आज भाजपा सरकार का गठन होगा. जहां शुभेंदु अधिकारी मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे. शुभेंदु...

News Wave Desk : पश्चिम बंगाल में आज भाजपा सरकार का गठन होगा. जहां शुभेंदु अधिकारी मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे. शुभेंदु के मंत्रिमंडल में और कौन कौन नेता शामिल होंगे, इसकी एक संभावित लिस्ट भी सामने आई है. जिसमें अग्निमित्रा पॉल, रूपा गांगुली, दिलीप घोष, स्वपन दास गुप्ता का नाम भी शामिल है. जानकारी हो कि चुनाव में भवानीपुर सीट से ममता बनर्जी को हराने वाले शुभेंदु अधिकारी को सीएम पद मिला है. शुभेंदु ने राज्यपाल के सामने सरकार बनाने का दावा भी पेश कर दिया है. शनिवार 11 बजे उनका शपथ ग्रहण होने जा रहा है. कार्यक्रम का आयेाजन परेड ग्राउंड में किया जायेगा. इसके साथ ही टीएमसी के 15 साल का शासन खत्म होगा और पहली बार बंगाल में बीजेपी का सियासी सूर्योदय होगा.

शपथ ग्रहण में शामिल होंगे प्रधानमंत्री मोदी

यह कार्यक्रम ऐतिहासिक होने वाला है. यह बड़ा राजनीतिक जमावड़ा होगा. इस कार्यक्रम के लिए 1 हजार से ज्यादा वीवीआईपी कार्ड भेजे गए हैं. इसके अलावा 9 हजार लोगों को आमंत्रित किया गया. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चुनाव प्रचार के दौरान ही एलान किया था कि वे फिर से शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने ओयंगे. इसके साथ ही गृह मंत्री अमित शाह, बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन और एनडीए शासित प्रदेशों के मुख्यमंत्री भी समारोह में शामिल होंगे.

 

ALSO READ : झारखंड: गैर-राज्य असैनिक सेवा के अधिकारियों के लिए IAS बनने का मौका, आवेदन की तिथि बढ़ी

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *