Click Here
Click Here
Click Here

अपहरण की झूठी कहानी गढ़ छात्र ने पुलिस और परिजनों के लिए खड़ी की परेशानी

Bokaro: पुरानी कहावत है कि झूठ की उम्र लंबी नहीं होती. एक छात्र के अपहरण की कहानी में ऐसा ही कुछ हुआ....

Bokaro: पुरानी कहावत है कि झूठ की उम्र लंबी नहीं होती. एक छात्र के अपहरण की कहानी में ऐसा ही कुछ हुआ. चास मुफस्सिल थाना क्षेत्र में एक छात्र द्वारा अपहरण की झूठी कहानी गढ़ने का मामला सामने आया है. दसवीं कक्षा के छात्र ने देर से घर पहुंचने पर परिजनों की डांट से बचने के लिए अपहरण की मनगढ़ंत कहानी बना दी.

हाथ में चोट देख घबराए परिजन 

छात्र जब घर पहुंचा तो उसके हाथ में चोट के निशान थे. परिजनों के पूछने पर उसने बताया कि थाना से कुछ दूरी पर काले रंग की स्कॉर्पियो सवार लोगों ने उसके अपहरण की कोशिश की. यह सुनकर पिता संजीव सिन्हा घबरा गए और थाना पहुंचकर बेटे की सुरक्षा को लेकर शिकायत दर्ज कराई.

पुलिस ने शुरू की जांच 

पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तकनीकी साक्ष्य, मानवीय सूचना और छात्र से गहन पूछताछ शुरू की. जांच के बाद चास एसडीपीओ ने पूरे मामले को मनगढ़ंत बताया. जांच में सामने आया कि छात्र स्कूल के बाद सीधे घर नहीं गया था. वह दोस्तों के साथ सेक्टर-4 स्थित KFC में पार्टी करने चला गया था.

28 अप्रैल की है घटना

यह मामला 28 अप्रैल की शाम का है. छात्र देर शाम करीब साढ़े 7 बजे घर लौटा था और परिजनों की डांट से बचने के लिए अपहरण की झूठी कहानी गढ़ दी थी. जांच के बाद मामला अफवाह साबित हुआ.

ALSO READ: पुल निर्माण कार्य को ग्रामीणों ने रोका, कंपनी के साथ तीखी बहस

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *