Koderma : जिला में हाथियों का हमला लगातार बढ़ते जा रहा है. बीती रात सतगावां प्रखंड के भखरा गांव में हाथियों ने उत्पात मचाया. जहां हाथियों ने सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाया और एक ग्रामीण को कुचलकर गंभीर रूप से घायल कर दिया. घायल व्यक्ति का नाम पृथवी राम है. हाथी ने पृथवी राम को पटक कर कुचल दिया.जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए. इधर परिजनों और ग्रामीणों के सहयोग से तत्काल उन्हें सतगांवां के सामुदायिक स्वास्थय केंद्र पहुंचाया गया. जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उनकी नाजुक स्थिति को देखते हुए उसे कोडरमा सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया. जिसके बाद घायल पृथवी को रिम्स रेफर किया गया. इसके साथ ही हाथियों ने यूपीएस स्कूल को निशाना बनाया. गजराज ने स्कूल के दरवाजों और खिड़कियों को मलबे में तब्दील कर दिया और वहां मीड डे मील के लिए रखे चावल की बोरी को चट कर गए. इस घटना के बाद से पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल है.
ALSO READ : झारखंड: गैर-राज्य असैनिक सेवा के अधिकारियों के लिए IAS बनने का मौका, आवेदन की तिथि बढ़ी

