Click Here
Click Here
Click Here

घाघरा में बच्चा चोरी की कोशिश, 10 साल के बच्चे को अगवा कर लोहरदगा ले गए बदमाश

Gumla: जिले के घाघरा थाना क्षेत्र में बच्चा चोरी की कोशिश का सनसनीखेज मामला सामने आया है. जानकारी के अनुसार, तीन अपहरणकर्ताओं...

Gumla: जिले के घाघरा थाना क्षेत्र में बच्चा चोरी की कोशिश का सनसनीखेज मामला सामने आया है. जानकारी के अनुसार, तीन अपहरणकर्ताओं ने 10 वर्षीय बच्चे को नशीला पदार्थ सुंघाकर उसका अपहरण कर लिया.

लोहरदगा तक ले गए आरोपी 

बताया जा रहा है कि अपहरणकर्ता बच्चे को अपने साथ लेकर लोहरदगा तक पहुंच गए. इसी दौरान बच्चे को हल्का होश आया तो उसने खुद को एक चौकी के पास सोया हुआ पाया. स्थिति को समझते ही बच्चा वहां से निकलकर पैदल ही घाघरा की ओर भागने लगा. रास्ते में उसने एक कार सवार राहगीर से मदद मांगी.

राहगीर ने दिखाई मानवता 

बच्चे के इशारा करने पर कार सवार ने वाहन रोका और उसे सुरक्षित घाघरा तक पहुंचाकर उसके परिजनों को सौंप दिया. घटना के बाद परिजनों ने घाघरा थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई है. मामले की गंभीरता को देखते हुए ग्रामीणों ने पुलिस से जल्द जांच कर आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है.

ALSO READ: हाथियों के झुंड ने ग्रामीण को कुचला, गंभीर रूप से घायल

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *