बाउरीसाई गांव में गूंजा हरि नाम, अष्टम प्रहर संकीर्तन में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

Chakradharpur : बंदगांव प्रखंड के कराईकेला पंचायत अंतर्गत बाउरीसाई गांव में आयोजित अष्टम प्रहर हरि संकीर्तन का शुभारंभ भक्तिमय माहौल में हुआ,...

Chakradharpur : बंदगांव प्रखंड के कराईकेला पंचायत अंतर्गत बाउरीसाई गांव में आयोजित अष्टम प्रहर हरि संकीर्तन का शुभारंभ भक्तिमय माहौल में हुआ, धार्मिक आयोजन में स्थानीय ग्रामीणों के साथ क्षेत्र के कई गणमान्य लोग शामिल हुए और अखंड हरि नाम संकीर्तन में भाग लेकर आध्यात्मिक लाभ प्राप्त किया. कार्यक्रम में भाजपा के वरिष्ठ नेता डॉ. विजय सिंह गागराई विशेष रूप से उपस्थित रहे, उन्होंने भगवान के चरणों में मत्था टेकते हुए क्षेत्र की सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना की, इस दौरान उन्होंने कहा कि हरि संकीर्तन जैसे धार्मिक आयोजन समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करते हैं, ऐसे कार्यक्रम लोगों को आध्यात्मिक शांति देने के साथ-साथ समाज में एकता और भाईचारे की भावना को भी मजबूत करते हैं.

ईश्वर से प्रार्थना

उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना करते हुए कहा कि क्षेत्र का हर नागरिक स्वस्थ और खुशहाल रहे तथा गांवों में सुख-शांति बनी रहे, इस अवसर पर कराईकेला मंडल अध्यक्ष सुशांत मंडल, ग्राम मुंडा परमेश्वर महतो, नरेन्द्र महतो, दीपक महतो, जितेंद्र महतो, छोटेलाल महतो समेत बड़ी संख्या में श्रद्धालु और ग्रामीण मौजूद रहे, संकीर्तन के समापन के बाद श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण किया गया.

Also Read : झारखंड के 24 जिलों में SAT 2053 जवान संभाल रहे हैं मोर्चा, जल्द मिलेगी नई जिम्मेवारी

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *