Click Here
Click Here
Click Here
Click Here
Click Here

सर्राफा बाजारः सोना के कीमतों में वृद्धि नहीं, चांदी में इजाफा बरकरार

Ranchi : सोने और चांदी के बढ़ते दाम ने शनिवार को ग्राहकों को राहत दी है. जहां सोना के दाम में कोई...

Ranchi : सोने और चांदी के बढ़ते दाम ने शनिवार को ग्राहकों को राहत दी है. जहां सोना के दाम में कोई इजाफा दर्ज नहीं किया गया. दिल्ली, मुंबई और कोलकाता जैसे बड़े शहरों में सोने के दाम में इजाफा दर्ज नहीं किया गया. जबकि चेन्नई में कीमतों में बढ़ोतरी दर्ज की गई है.

बात करें राजधानी दिल्ली की तो 24 कैरेट सोने की कीमत 1,52,870 प्रति 10 ग्राम पहुंच गई है. वहीं मुंबई में 24 कैरेट सोना 1,52,670 प्रति 10 ग्राम पर बिक्री हो रही है. दिल्ली के सर्राफा बाजार में एक दिन पहले यानी शुक्रवार को सोने की कीमत 100 रुपये गिरकर 1,55,900 प्रति 10 ग्राम हो गई थी. चेन्नई में शनिवार को 22 कैरेट सोने की कीमत 1,41,030 प्रति दस ग्राम और 24 कैरेट सोने के लिये 1, 53, 850 प्रति 10 ग्राम के लिये दर्ज की गयी.

चांदी की कीमतों में लगातार वृद्धि

सोने के मुकाबले चांदी की कीमतों में लगातार तेजी देखी जा रही है. 9 मई की सुबह चांदी का भाव बढ़कर 2,75,100 प्रति किलोग्राम पहुंच गया है. अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर चांदी 81.14 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रही है.
दिल्ली के सर्राफा बाजार में एक दिन पहले चांदी की कीमत 200 रुपये गिरकर 2,61,300 रूपये प्रति किलोग्राम हो गई थी. हालांकि, अब फिर इसमें तेजी देखने को मिल रहा है.

 

ALSO READ : तीन साल के मासूम पर लोमड़ी ने किया हमला, हुई मौत

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *