Click Here
Click Here
Click Here

कोल इंडिया में 660 पदों पर भर्ती, बिना इंटरव्यू मिलेगी नौकरी

Dhanbad: सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए शानदार अवसर सामने आया है. सार्वजनिक क्षेत्र की प्रमुख कंपनी कोल इंडिया...

Dhanbad: सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए शानदार अवसर सामने आया है. सार्वजनिक क्षेत्र की प्रमुख कंपनी कोल इंडिया लिमिटेड (CIL) ने मैनेजमेंट ट्रेनी (MT) के 660 पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है. इस भर्ती के तहत इंजीनियरिंग, आईटी, जियोलॉजी, राजभाषा समेत कई क्षेत्रों में नियुक्तियां की जाएंगी.

कब तक कर सकते हैं आवेदन

इच्छुक उम्मीदवार 12 मई से 11 जून तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए आवेदन शुल्क 1180 रुपये निर्धारित किया गया है. वहीं SC, ST और PwD वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आवेदन निशुल्क रखा गया है.

किस पद पर कितनी वैकेंसी

  • इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग – 221 पद
  • सिविल इंजीनियरिंग – 178 पद
  • मैकेनिकल इंजीनियरिंग – 145 पद
  • सिस्टम/आईटी – 43 पद
  • इलेक्ट्रॉनिक्स एंड टेलीकम्युनिकेशन – 38 पद
  • जियोलॉजी – 15 पद
  • इंडस्ट्रियल इंजीनियरिंग – 11 पद
  • राजभाषा (हिंदी) – 5 पद
  • कंपनी सेक्रेटरी – 4 पद

क्या है योग्यता

उम्मीदवारों के पास संबंधित विषय में 60 प्रतिशत अंकों के साथ डिग्री होना जरूरी है. SC, ST और PwD अभ्यर्थियों को 55 प्रतिशत अंकों की छूट दी गई है. फाइनल ईयर के छात्र भी आवेदन कर सकते हैं, लेकिन उनका रिजल्ट 31 अगस्त तक आ जाना चाहिए.

उम्र सीमा

सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों के लिए अधिकतम आयु सीमा 30 वर्ष तय की गई है. आरक्षित वर्गों को सरकारी नियमों के अनुसार छूट मिलेगी.

बिना इंटरव्यू होगा चयन

इस भर्ती की सबसे खास बात यह है कि इसमें कोई इंटरव्यू नहीं होगा. उम्मीदवारों का चयन केवल कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (CBT) के आधार पर किया जाएगा.

परीक्षा पैटर्न

परीक्षा 3 घंटे की होगी, जिसमें दो पेपर होंगे.

पेपर-1: सामान्य ज्ञान, रीजनिंग, गणित और अंग्रेजी

पेपर-2: संबंधित विषय से जुड़े प्रश्न

हर पेपर 100 अंकों का होगा. अच्छी बात यह है कि परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग नहीं होगी.

सर्विस बॉन्ड की शर्त

चयनित अभ्यर्थियों को 5 साल का सर्विस बॉन्ड भरना होगा. इसके तहत 3 लाख रुपये की राशि तय की गई है. वेतन से हर महीने 5 हजार रुपये काटे जाएंगे, जो 5 साल की सेवा पूरी होने के बाद वापस कर दिए जाएंगे. अंतिम चयन मेडिकल टेस्ट के बाद किया जाएगा. आवेदन के दौरान उम्मीदवार अपनी पसंद की सहायक कंपनी और परीक्षा केंद्र के तीन विकल्प चुन सकेंगे.

ALSO READ: DIG और एसपी रैंक के अधिकारियों की मौजूदगी, फिर भी काम अधूरा

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *