Click Here
Click Here
Click Here

हजारीबाग गौशाला को भव्य बनाने की तैयारी: जुलजुल, मरहेता और चोरहेता की जमीनों का हुआ निरीक्षण

Hazaribagh : हजारीबाग गौशाला समिति ने शनिवार को अपनी जमीनों के संरक्षण और भविष्य की विकास योजनाओं को लेकर एक महत्वपूर्ण कदम...

Hazaribagh : हजारीबाग गौशाला समिति ने शनिवार को अपनी जमीनों के संरक्षण और भविष्य की विकास योजनाओं को लेकर एक महत्वपूर्ण कदम उठाया, समिति के पदाधिकारियों और कार्यकारिणी सदस्यों की एक टीम ने  जुलजुल, मरहेता और चोरहेता स्थित गौशाला की भूमि का विस्तृत निरीक्षण किया.

व्यावसायिक उपयोग और पौधारोपण पर जोर

निरीक्षण के दौरान गौशाला की संपत्तियों को अतिक्रमण से बचाने और उनके बेहतर उपयोग पर गंभीरता से चर्चा की गई, समिति के सचिव श्री श्रद्धानंद सिंह ने आगामी योजनाओं की जानकारी देते हुए बताया आने वाले समय में गौशाला की खाली जमीनों का व्यावसायिक उपयोग किया जाएगा ताकि समिति आत्मनिर्भर बन सके, वर्तमान में इन जमीनों पर स्थानीय किसानों के माध्यम से खेती कराई जा रही है, जिसे और व्यवस्थित किया जाएगा, वन विभाग के सहयोग से इन जमीनों पर व्यावसायिक और औषधीय महत्व के पौधों का पौधारोपण किया जाएगा, जमीनों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए जल्द ही चारदीवारी (बाउंड्री वॉल) निर्माण का कार्य शुरू होगा.

निरीक्षण दल में ये रहे शामिल

इस अवसर पर समिति के कार्यकारिणी सदस्य के रूप में अभिषेक कुमार सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे, निरीक्षण टीम में समिति के उपाध्यक्ष, पवन खंडेलवाल, शंकर चंद्र पाठक, नारायण गुप्ता, दीपक पसरिचा, गौरव कुमार यादव, आरएसएस के विभाग प्रचार प्रमुख अभिजीत कुमार, सामाजिक कार्यकर्ता प्रेम यादव, मैनेजर योगेंद्र मिश्रा और सहायक मैनेजर अरविंद कुमार मुख्य रूप से शामिल रहे.

समिति के सदस्यों ने एक स्वर में कहा कि गौशाला की संपत्तियों की रक्षा करना और उनका उपयोग गौ-सेवा के लिए करना ही उनकी प्राथमिकता है.

Also Read : FCI गोदाम : प्रति बोरी 9 की जगह 3 रूपये मिल रहा मजदूरों को, न्यूनतम मजदूरी दर का हो रहा उल्लंघन

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *