बंगाल: पीएम मोदी ने समर्थकों-पार्टी कार्यकर्ताओं को किया दंडवत प्रणाम, सीएम शुभेंदु अधिकारी समेत 6 विधायक मंत्रिमंडल में शामिल

Kolkata: आजादी के बाद पश्चिम बंगाल में पहली बार भारतीय जनता पार्टी की सरकार बन गई और शुभेंदु अधिकारी ने मुख्यमंत्री पद...

Kolkata: आजादी के बाद पश्चिम बंगाल में पहली बार भारतीय जनता पार्टी की सरकार बन गई और शुभेंदु अधिकारी ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली. शपथ ग्रहण समारोह के दौरान पीएम मोदी ने समर्थकों और कार्यकर्ताओं को दंडवत प्रमाण किया. शुभेंदु अधिकारी के साथ इन पांच विधायकों ने भी मंत्री पद की शपथ ली. वहीं दिलीप घोष, अग्निमित्रा पॉल, अशोक कीर्तिनिया, क्षुदीराम टुडु, निशिथ प्रमाणिक ने मंत्री पद की शपथ ली.

सोनार बांग्ला के नए दौर की शुरूआत : शुभेंदु अधिकारी

शुभेंदु ने सोशल मीडिया एक्स पर अपने संदेश में कहा कि पश्चिम बंगाल में अब सोनार बांग्ला के नए दौर की आधिकारिक शुरुआत हो रही है. शुभेंदु अधिकारी ने शपथ लेने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पैर छूकर आशीर्वाद लिया.

यह भी पढ़ें: फर्जी कागजात बना जमीन हड़पने के मामले में पांच लोगों पर एफआईआर दर्ज

पीएम ने माखनलाल सरकार के छुए पैर

98 वर्ष के भाजपा के बुजुर्ग नेता माखनलाल सरकार को पीएम मोदी ने शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया. प्रधानमंत्री ने उनके पैर भी छुए. वे जमीनी स्तर के नेताओं में से एक हैं.

गुरूदेव को पीएम और सीएम ने किया नमन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और शुभेंदु अधिकारी ने मंच पर रखी गई गुरुदेव टैगौर की तस्वीर पर पुष्प अर्पित किए.

यह भी पढ़ें: Mars Transit 2026: मंगल का नक्षत्र बदलाव इन लोगों के लिए हो सकता है शुभकारी, बढ़ेगी आय

मौके पर एनडीए के कई नेता रहे मौजूद

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और अन्य वरिष्ठ एनडीए नेता समारोह में मंच पर मौजूद रहे. उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी सहित भाजपा शासित प्रदेशों के सीएम ने इस भव्य शपथ ग्रहण समारोह में हिस्सा लिया.

पीएम मोदी ने मिथुन चक्रवर्ती से की बात

भाजपा नेता मिथुन चक्रवर्ती और पीएम मोदी शपथ ग्रहण समारोह के दौरान बातचीत करते हुए नजर आए.

पीएम मोदी ने ब्रिगेड मैदान में किया रोड शो

कोलकाता के ब्रिगेड ग्राउंड में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रोड शो किया. पीएम ने समर्थकों और पार्टी कार्यकर्ताओं का अभिवादन किया.

 

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *