फर्जी कागजात बना जमीन हड़पने के मामले में पांच लोगों पर एफआईआर दर्ज

Ranchi / Bokaro : गोमिया थाना क्षेत्र में पांच लोगों पर पुलिस ने एफआईआर किया है. एफआईआर जमीन हड़पने के मामले में...

Ranchi / Bokaro :  गोमिया थाना क्षेत्र में पांच लोगों पर पुलिस ने एफआईआर किया है. एफआईआर जमीन हड़पने के मामले में की गयी. जिसमें प्रणव कुमार सिंह उर्फ पुरण सिंह, आनन्द सिंह, अविनाश कुमार सिंह, अंकित कुमार सिंह और अभिषेक कुमार सिंह के नाम दर्ज है.
रांची के रहने वाली शारदा कौर ने इस मामले में पुलिस से शिकायत की थी. जिसमें शारदा ने अपने चचेरे भाई और उनके परिवार के अन्य सदस्यों के खिलाफ उनके पिता की पैतृक संपत्ति को फर्जी दस्तावेजों के सहारे हड़पने की जानकारी दी गयी थी. शारदा कौर ने बताया कि उनके स्वर्गीय पिता दिनेश्वर सिंह आजाद ने वर्ष 1956 में गोमिया के मौजा पलिहारी गुरुडीह में जमीन खरीदी थी. जिसकी जमाबंदी और लगान रसीद भी उनके पिता के नाम पर थी. आरोप है कि पिता की मृत्यु और बेटियों की शादी के बाद, उनके चचेरे भाई प्रणव कुमार सिंह उर्फ पुरण सिंह ने फर्जी वंशावली और दस्तावेज तैयार कर शारदा कौर के पिता को बिना संतान के घोषित कर दिया. इसके आधार पर अंचल कार्यालय से मिलीभगत कर पंजी 2 में अपना नाम दर्ज करा लिया.

धमकी और गाली गलौज का आरोप

पीड़िता ने बताया कि जब उन्हें इस धोखाधड़ी का पता चला और उन्होंने पूछताछ की, तो आरोपियों ने उन्हें जान से मारने और उसी जमीन में दफना देने की धमकी दी. बीते 28 अप्रैल 2026 को जब वे अपनी जमीन पर काम करने गईं, तो आरोपियों ने उनके और उनकी बहनों के साथ गाली गलौज की और गलत व्यवहार किया. जिसके बाद पुलिस से शिकायत की गयी.

 

ALSO READ : घर-गाड़ी खरीदने वालों के लिए जरूरी खबर! क्या है 30% EMI नियम?

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *