Click Here
Click Here
Click Here
Click Here
Click Here

रांची: जमीन विवाद में फायरिंग करने वाले तीन अपराधियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, अमेरिका निर्मित पिस्टल और गोली बरामद

Ranchi.. राजधानी रांची के नगरी थाना इलाके में 7 मई को जमीन विवाद में फायरिंग की गई थी. पुलिस ने मामले में...

Ranchi.. राजधानी रांची के नगरी थाना इलाके में 7 मई को जमीन विवाद में फायरिंग की गई थी. पुलिस ने मामले में तीन अपराधियों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार अपराधियों के नाम क्रमश: अनूप कुमार, रमेश गोप और प्रताप गोप है. पुलिस ने दो पिस्टल, 13 गोली और तीन खोखा बरामद किया है. एक पिस्टल अमेरिका निर्मित है. पुलिस को 8 मई को जानकारी मिली थी कि जमीन विवाद को लेकर कोलाम्वी गांव में फायरिंग की वारदात को अंजाम दिया गया है. फायरिंग की वारदात अनूप और उसके दोस्तों के द्वारा अंजाम दिया गया था.

यह भी पढ़ें: रांची: प्रशासन की चेतावनी के बाद भी निजी स्कूलों की मनमानी जारी, हर साल फीस बढ़ाकर अभिभावकों पर बढ़ा रहे बोझ

तीनों अपराधियों को भेजा गया जेल

मामले की जानकारी मिलने के बाद एक छापेमारी टीम का गठन किया गया था. पुलिस ने अनूप कुमार को संदेह के आधार पर हिरासत में लिया और पूछताछ की. अनूप ने पुलिस के सामने सारे राज उगल दिए. फिर पुलिस ने रमेश गोप और प्रताप गोप को दबोचा. तीनों अपराधियों को आज जेल भेज दिया गया.

यह भी पढ़ें: पुष्पा हत्याकांड में गुरुवार को खुलेगी गुत्थी: बरामद कंकाल और माता-पिता के DNA जांच का सैंपल पहुंचा CSFL, 14 को HC में पेश होगी रिपोर्ट

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *