रांची: निजी स्कूलों की मनमानी पर प्रशासन का बड़ा एक्शन, झारखंड पेरेंट्स एसोसिएशन बोला- ‘अब खुलने लगी स्कूलों की पोल’

Ranchi: रांची में निजी स्कूलों की मनमानी को लेकर अब जिला प्रशासन सख्त मोड में नजर आ रहा है. फीस बढ़ोतरी, PTA...

Ranchi: रांची में निजी स्कूलों की मनमानी को लेकर अब जिला प्रशासन सख्त मोड में नजर आ रहा है. फीस बढ़ोतरी, PTA गठन और RTE के तहत नामांकन जैसे मुद्दों पर प्रशासन की कार्रवाई के बाद झारखंड पेरेंट्स एसोसिएशन ने इसे अभिभावकों की बड़ी जीत बताया है. एसोसिएशन के अध्यक्ष अजय राय ने कहा कि पहली बार जिला प्रशासन ने खुलकर माना है कि कई निजी स्कूल नियमों को ताक पर रखकर काम कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि 92 स्कूलों में नियम उल्लंघन की पुष्टि होना इस बात का सबूत है कि अभिभावक लंबे समय से जिन शिकायतों को उठा रहे थे, वे पूरी तरह सही थीं. अजय राय ने कहा कि स्कूलों को फीस एडजस्टमेंट प्लान तैयार करने और अभिभावकों को राहत देने का निर्देश बेहद जरूरी कदम है. उनका कहना है कि कई स्कूल लगातार फीस बढ़ाकर अभिभावकों पर आर्थिक दबाव बना रहे थे, लेकिन अब प्रशासन के हस्तक्षेप से मनमानी पर रोक लगने की उम्मीद बढ़ी है.

यह भी पढ़ें: राहुल दुबे गैंग का डिजिटल आतंक: कॉल-मैसेज से रंगदारी, नहीं देने पर बम-गोली की धमकी

प्रशासन का एक्शन स्वागतयोग्य: अजय राय

उन्होंने उन स्कूलों पर भी सवाल उठाए जो अब तक PTA यानी अभिभावक-शिक्षक संघ का गठन नहीं कर रहे हैं. राय ने कहा कि PTA नहीं बनने से अभिभावकों की आवाज दबाई जाती है और स्कूल अपनी मनमर्जी चलाते हैं. ऐसे संस्थानों पर कार्रवाई का निर्देश स्वागतयोग्य है. RTE के तहत गरीब और वंचित बच्चों के नामांकन को लेकर भी एसोसिएशन ने प्रशासन की पहल की सराहना की. अजय राय ने कहा कि शिक्षा हर बच्चे का अधिकार है और इसमें लापरवाही या भेदभाव बर्दाश्त नहीं किया जाना चाहिए.

यह भी पढ़ें: राजधानी रांची में पत्ता खड़कते ही हो जाती है बिजली गुल, 450 करोड़ का प्रोजेक्ट ख़ुद हो गया अंडरग्राउंड

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *