पलामू के घाघरा गांव में वज्रपात से युवती घायल, अस्पताल में इलाज जारी

Palamu: पलामू जिला के हुसैनाबाद अंचल क्षेत्र के घाघरा गांव में शनिवार शाम आकाशीय बिजली गिरने की घटना में एक 20 वर्षीय...

Palamu: पलामू जिला के हुसैनाबाद अंचल क्षेत्र के घाघरा गांव में शनिवार शाम आकाशीय बिजली गिरने की घटना में एक 20 वर्षीय युवती गंभीर रूप से घायल हो गई. घायल युवती की पहचान धनवानो कुमारी, पति सोनू राजवार के रूप में हुई है.

घटना के बाद परिजनों और ग्रामीणों की मदद से उसे तत्काल अनुमंडलीय अस्पताल हुसैनाबाद में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों की देखरेख में उसका इलाज जारी है.

तेज गरज-चमक के बीच हुई घटना

जानकारी के अनुसार शनिवार शाम हुसैनाबाद क्षेत्र में तेज हवाओं के साथ बूंदाबांदी और गरज-चमक का मौसम बना हुआ था. इसी दौरान घाघरा गांव में अचानक वज्रपात हुआ.

बताया जाता है कि उस समय धनवानो कुमारी अपने घर के ढाबा में मौजूद थी. घर के बाहर स्थित जामुन के पेड़ पर बिजली गिरते ही उसका असर युवती पर भी पड़ा और वह घायल हो गई. घटना के बाद आसपास के लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और परिजनों के सहयोग से घायल युवती को अस्पताल पहुंचाया. चिकित्सकों ने बताया कि युवती का इलाज जारी है तथा उसकी स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है.

ALSO READ: घाटशिला भाजपा मंडल बैठक में संगठन विस्तार और पंचायत चुनाव की रणनीति पर चर्चा

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *