Click Here
Click Here
Click Here

सदर अस्पताल चाईबासा में अग्नि सुरक्षा को लेकर मॉक ड्रिल आयोजित

Chakradharpur: पश्चिमी सिंहभूम जिला अंतर्गत सदर अस्पताल-चाईबासा परिसर में सदर अस्पताल उपाधीक्षक एवं अग्निशमन पदाधिकारी की मौजूदगी में अग्नि सुरक्षा को लेकर...

Chakradharpur: पश्चिमी सिंहभूम जिला अंतर्गत सदर अस्पताल-चाईबासा परिसर में सदर अस्पताल उपाधीक्षक एवं अग्निशमन पदाधिकारी की मौजूदगी में अग्नि सुरक्षा को लेकर मॉक ड्रिल आयोजित की गई. अग्निशमन विभाग की टीम द्वारा सदर अस्पताल के पदाधिकारियों एवं कर्मियों को विभिन्न प्रकार की आग से बचाव के तरीकों की जानकारी दी गई. इस दौरान मॉक ड्रिल कराकर सभी अग्नि सुरक्षा उपकरणों को बारी-बारी से चलाने का प्रशिक्षण भी दिया गया.

अग्नि सुरक्षा उपकरणों के उपयोग की दी गई जानकारी

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित कर्मियों को आग लगने की स्थिति में त्वरित बचाव एवं नियंत्रण के उपाय बताए गए. साथ ही अग्निशमन उपकरणों के सही उपयोग, रखरखाव और आपातकालीन परिस्थितियों में सतर्कता बरतने के संबंध में विस्तार से जानकारी प्रदान की गई.

मॉक ड्रिल के माध्यम से कर्मियों को यह भी बताया गया कि किसी भी आपदा की स्थिति में घबराने के बजाय संयम और प्रशिक्षण के अनुसार कार्य करना जरूरी है.

ALSO READ: गिरिडीह शहर की सफाई व्यवस्था मजबूत करने को लेकर सिविल सोसायटी की बैठक, मंत्री सुदिव्य सोनू रहे मौजूद

अग्नि सुरक्षा नियमों के पालन की दिलाई गई शपथ

इस क्रम में उपस्थित जनों की सहभागिता पर यह शपथ लिया गया कि हम अग्नि सुरक्षा के नियमों का पूर्ण पालन करेंगे. अपने कार्यस्थल, घर और आसपास के क्षेत्रों को आग के खतरों से सुरक्षित रखने के लिए हर संभव प्रयास करेंगे.

साथ ही अग्नि सुरक्षा उपकरणों का नियमित निरीक्षण सुनिश्चित करने और उन्हें क्रियाशील बनाए रखने का संकल्प लिया गया. उपस्थित लोगों ने आग लगने की आपातकालीन स्थितियों से निपटने के लिए स्वयं और दूसरों को प्रशिक्षित करने तथा सुरक्षा नियमों को अपनी आदत बनाने की भी शपथ ली.

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *