गिरिडीह शहर की सफाई व्यवस्था मजबूत करने को लेकर सिविल सोसायटी की बैठक, मंत्री सुदिव्य सोनू रहे मौजूद

स्वच्छता, ट्रैफिक और पर्यावरण सुधार पर मंथन, जनभागीदारी बढ़ाने पर जोर Giridih: गिरिडीह शहर की साफ-सफाई व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ एवं...

स्वच्छता, ट्रैफिक और पर्यावरण सुधार पर मंथन, जनभागीदारी बढ़ाने पर जोर

Giridih: गिरिडीह शहर की साफ-सफाई व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ एवं प्रभावी बनाने के उद्देश्य से शनिवार को गिरिडीह नगर निगम में सिविल सोसायटी की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई. बैठक की अध्यक्षता महापौर प्रमिला मेहरा ने की, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में राज्य सरकार के मंत्री सुदिव्य कुमार मौजूद रहे. बैठक में शहर की साफ-सफाई व्यवस्था, ट्रैफिक प्रबंधन, कचरा निष्पादन तथा पर्यावरण संरक्षण जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई. सिविल सोसायटी के सदस्यों ने शहर को स्वच्छ एवं व्यवस्थित बनाने के लिए अपने सुझाव रखे और कहा कि नगर निगम के साथ-साथ आम नागरिकों की भागीदारी भी बेहद जरूरी है. वक्ताओं ने इस अभियान को जनभागीदारी से जोड़कर व्यापक स्तर पर चलाने पर बल दिया, ताकि शहरवासियों में स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाई जा सके.

यह भी पढ़ें: देवरी में अवैध पत्थर खनन पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, पोकलेन और तीन ट्रैक्टर जब्त

आमलोग नगर निगम का करें सहयोग : सुदिव्य सोनू

मुख्य अतिथि मंत्री सुदिव्य कुमार ने कहा कि किसी भी शहर की पहचान उसकी स्वच्छता और सुव्यवस्थित व्यवस्था से होती है. उन्होंने कहा कि शहर की सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाने में सिविल सोसायटी की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है. उनके माध्यम से समाज के हर वर्ग तक स्वच्छता का संदेश पहुंचाया जा सकता है. मंत्री ने कहा कि यदि आमजन जागरूक होकर नगर निगम का सहयोग करें तो गिरिडीह को स्वच्छ और सुंदर शहर बनाया जा सकता है. उन्होंने कहा कि सरकार शहरों को स्वच्छ और पर्यावरण के अनुकूल बनाने के लिए लगातार प्रयासरत है. इसके लिए लोगों में जागरूकता फैलाने के साथ-साथ नियमित सफाई व्यवस्था, कचरा प्रबंधन और ट्रैफिक नियंत्रण पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है.

यह भी पढ़ें: सरायकेला: आंधी-तूफान के साथ झमाझम बारिश, नीमडीह में इमली का पेड़ गिरने से सड़क बाधित, मकान क्षतिग्रस्त

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *