Bermo : बेरमो एसडीपीओ ने देर रात तक विभिन्न थानों का औचक निरीक्षण किया. इस दौरान एसडीपीओ बशिष्ट नारायण सिंह ने दुग्धा थाना, बोकारो झरिया ओपी और चंद्रपुरा थाना का दौरा किया. वहां उपस्थित सभी पदाधिकारियों, कर्मियों और थाना मुंशियों को पेशेवर कार्यशैली अपनाने के कड़े निर्देश दिए. उन्होंने ने थाना आने वाले हर पीड़ित के साथ पुलिस का रवैया सम्मानजनक होना चाहिये. जिससे आम जन का विश्वास पुलिस के प्रति बढ़े.
लोगों से सीधी बात करें
एसडीपीओ ने पुलिसकर्मियों को थाना के बाहर कार्य करने पर बल दिया. उन्होंने कहा कि समय मिलने पर गांवों का दौरा करें, और लोगों से बात करें. किसी पीड़ित की समस्या अन्य विभाग से संबधित होने पर उक्त विभाग को जानकारी दी जायें. साथ ही उचित कारवाई का निर्देश दिया जायें.

तकनीक के प्रति सजग रहे
उन्होंने पुलिसकर्मियों को डिजिटल युग में तकनीक के प्रति सजग रहने की बात कहीं. तकनीक का उपयोग न्याय प्रक्रिया को सुदृढ़ बनाने के लिए होना चाहिए. व्यक्तिगत हित या साक्ष्यों को प्रभावित करने के उद्देश्य से इसका दुरुपयोग न करे. जानकारी हो कि निरीक्षण पुलिस मुख्यालय और बोकारो एसपी के आदेश पर किया गया. निरीक्षण के दौरान बोकारो झरिया ओपी प्रभारी श्रीनिवास सिंह, दुग्दा थाना प्रभारी मनीष कुमार और चंद्रपुरा थाना प्रभारी विक्रांत कुमार सहित थानों के अन्य पुलिसकर्मी मुख्य रूप से उपस्थित रहे.
ALSO READ : पेट्रोल डीजल के दाम में वृद्धि की संभावना, गैस सिलेंडर में भी दिखेगा असर
