Click Here
Click Here
Click Here

पेट्रोल डीजल के दाम में वृद्धि की संभावना, गैस सिलेंडर में भी दिखेगा असर

News Wave Desk : पेट्रोल डीजल के दाम एक बार फिर से लोगों को रूलाने वाला है. 15 मई के पहले देश...

News Wave Desk : पेट्रोल डीजल के दाम एक बार फिर से लोगों को रूलाने वाला है. 15 मई के पहले देश में पेट्रोल और डीजल के दाम में वृद्धि होने की संभावना है. बिजनेस टूडे की रिपोर्ट के अनुसार तेल के बढ़ते दामों की प्रमुख वजह अंर्तराष्ट्रीय बाजार में कच्चा तेल की कीमतों में आया बड़ा उछाल है. कुछ समय पहले तक कच्चा तेल 70 डॉलर प्रति बैरल के आसपास था. वह अब 126 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच गया है.

सप्लाई पर भी पड़ रहा असर

पिछले तीन महीने से कच्चा तेल और गैस की कीमतों में उछाल देखा जा रहा है. जिसकी वजह मीडिल ईस्ट में जारी जंग है. इसकी वजह से कच्चे तेल की सप्लाई पर असर पड़ रहा है. जिसका खामियाजा देश की सरकारी तेल कंपनियों के साथ साथ आम जन को भुगतना पड़ा रहा है. इन कंपनियों को हर महीने लगभग 30 हजार करोड़ रुपए का घाटा हो रहा है. कंपनियां अभी पेट्रोल पर करीब 24 रुपए और डीजल पर करीब 30 रुपए प्रति लीटर का बोझ खुद उठा रही हैं.

4 से 5 रूपये प्रति लीटर की वृद्धि

रिपोर्ट्स के मुताबिक पेट्रोल और डीजल की कीमतों में 4 से 5 रुपए प्रति लीटर की बढ़ोतरी हो सकती है. सिर्फ इतना ही नहीं घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमतों में भी 40 से 50 रुपए का इजाफा देखा जा सकता है. याद रहे कि 2022 के बाद से पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कोई बड़ा बदलाव नहीं हुआ था.
जानकारी हो कि ईरान अमेरिका के बीच जारी जंग से स्ट्रेट ऑफ होमुर्ज प्रभावित है. जो ईंधन सप्लाई का प्रमुख मार्ग है.

 

ALSO READ : तमिलनाडु में विजय का रास्ता साफ, आज लेंगे शपथ

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *