News Wave Desk : तमिलनाडु के नये सीएम के रूप में विजय ने रविवार को शपथ ली. चेन्नई के नेहरू स्टेडियम में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में भारी संख्या में टीवीके, कांग्रेस, वीसीके, आईयूएमएल समेत अन्य समर्थन दे रही पार्टियों के नेता शामिल हुए. इस दौरान कांग्रेस नेता राहुल गांधी विशेष रूप से मौजूद रहे. इसके साथ ही अन्य नौ मंत्रियों ने शपथ ली. जिसमें एस आनंद, आधव अर्जुन, केए संगोटैयन्न, निर्मल कुमार आर, राजमोहन, टीके प्रभु, एस र्कीतना, केजी अनुराज, पी वेंकटरमनन ने शपथ ली.
120 विधायकों का पूर्ण बहुमत वाली सरकार
इस विधानसभा चुनाव विजय की टीवीके पार्टी देश में एक बड़ी पार्टी के रूप में उभरी है. जहां पार्टी ने अपने बल पर चुनाव में 108 सीटों पर जीत हासिल की. तमिलनाडु में विधानसभा की कुल 234 सीटें है. हालांकि सरकार बनाने के लिये विजय को 120 सीटों की जरूरत थी. ऐसे में द्रमुक के सहयोगी दलों कांग्रेस, भाकपा, माकपा और वीसीके ने समर्थन दिया. अब विजय के पास बहुमत से दो सीट सरकार बनाने के लिये अधिक है.

13 मई तक विश्वास मत हासिल करना होेगा
शनिवार को राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने विजय को नया सीएम नियुक्त किया. राज्यपाल ने विजय को 13 मई तक विश्वास मत हासिल करने का समय दिया है.
ALSO READ : पेट्रोल डीजल के दाम में वृद्धि की संभावना, गैस सिलेंडर में भी दिखेगा असर
