Click Here
Click Here
Click Here

JSSC-CGL पेपर लीक के मास्टरमाइंड शशीभूषण दीक्षित को फिलहाल सुप्रीम कोर्ट से बेल नहीं

Ranchi/Delhi: पिछले वर्ष हुई जेएसएससी सीजीएल परीक्षा से जुड़े कथित पेपर लीक के मास्टरमाइंड शशि भूषण दीक्षित को बेल के लिए अभी...

Ranchi/Delhi: पिछले वर्ष हुई जेएसएससी सीजीएल परीक्षा से जुड़े कथित पेपर लीक के मास्टरमाइंड शशि भूषण दीक्षित को बेल के लिए अभी और इंतज़ार करना होगा. उसकी जमानत याचिका पर पिछले दिनों सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई लेकिन सुनवाई के दौरान अदालत ने फिलहाल बेल नहीं दी है और अगली सुनवाई के लिए 25 मई की तारीख निर्धारित की है.

सुप्रीम कोर्ट में हुई सुनवाई, हाईकोर्ट से भी मिल चुकी है राहत नहीं

शशिभूषण दीक्षित की जमानत याचिका पर सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश जस्टिस विक्रम नाथ और जस्टिस संदीप मेहता की बेंच में सुनवाई हुई. इससे पहले शशिभूषण को बेल देने से झारखंड हाईकोर्ट ने जनवरी महीने में इनकार कर दिया था. शशीभूषण की जमानत याचिका पर हाईकोर्ट के न्यायाधीश जस्टिस अनिल कुमार चौधरी की कोर्ट ने सुनवाई की थी.

ALSO READ: SSC – GD परीक्षा में फर्जीवाड़ा, पुलिस ने परीक्षा केंद्र में छापेमारी कर 6 आरोपियों को दबोचा, संचालक फरार

पेपर लीक गिरोह के सरगना संदीप त्रिपाठी उर्फ शशिभूषण दीक्षित को सीआईडी ने पिछले वर्ष 28 मार्च को गिरफ्तार किया गया था. इसकी गिरफ्तारी गोरखपुर से हुई थी. उसके पास से JSSC-CGL के कुछ परीक्षार्थियों के नाम की सूची, पैसा लेने से संबंधित डिजिटल साक्ष्य और गिरोह के अन्य सदस्यों से संपर्क होने से संबंधित साक्ष्य बरामद हुए थे.

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *