Click Here
Click Here
Click Here

SSC – GD परीक्षा में फर्जीवाड़ा, पुलिस ने परीक्षा केंद्र में छापेमारी कर 6 आरोपियों को दबोचा, संचालक फरार

Ranchi : राजधानी रांची में कर्मचारी चयन आयोग की जनरल ड्यूटी ऑनलाइन परीक्षा में धांधली का एक बड़ा मामला सामने आया है....

Ranchi : राजधानी रांची में कर्मचारी चयन आयोग की जनरल ड्यूटी ऑनलाइन परीक्षा में धांधली का एक बड़ा मामला सामने आया है. रांची पुलिस ने पंडरा ओपी क्षेत्र के पिस्का मोड़ स्थित फ्यूचरिस्टिक ऑनलाइन एग्जामिनेशन सेंटर में बड़ी कार्रवाई करते हुए छह लोगों को गिरफ्तार किया है. रांची के सीनियर एसपी राकेश रंजन को गुप्त सूचना मिली थी कि पंडरा स्थित परीक्षा केंद्र में ऑनलाइन परीक्षा के दौरान बड़े पैमाने पर अनियमितता और चीटिंग की जा रही है. सूचना की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी के निर्देश पर सिटी एसपी पारस राणा के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया.

रिमोट एक्सेस के जरिए धांधली की आशंका

पुलिस की टीम परीक्षा केंद्र पर जब अचानक पहुंची, तो वहां हड़कंप मच गया. जानकारी के मुताबिक, इस मामले में खुद एसएससी की ओर से पुलिस को गड़बड़ी की शिकायत मिली थी. परीक्षा के दौरान सिस्टम में किसी प्रकार की तकनीकी हेरफेर या रिमोट एक्सेस के जरिए धांधली की आशंका जताई गई थी. पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंचकर तकनीकी उपकरणों की जांच की और संदिग्ध गतिविधियों में संलिप्त लोगों को हिरासत में लिया.

छह आरोपी गिरफ्तार, जांच जारी, संचालक फरार

पुलिस ने इस मामले में अब तक छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है. पकड़े गए व्यक्तियों में कुछ अभ्यर्थी और परीक्षा केंद्र के संचालक या तकनीकी कर्मचारी होने की संभावना जताई जा रही है. पुलिस फिलहाल इनसे कड़ी पूछताछ कर रही है ताकि इस गिरोह के तार कहां कहां जुड़े हैं, इसका पता लगाया जा सके. इस कार्रवाई के बाद शहर के अन्य ऑनलाइन परीक्षा केंद्रों में भी हड़कंप मचा हुआ है. पुलिस जब्त किए गए कंप्यूटर और इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों को फोरेंसिक जांच के लिए भेजने की तैयारी कर रही है.

 

ALSO READ : Tourist hub बनेगा झारखंड : राखामाइंस से पालकोट तक बिछेगा सुविधाओं का जाल, नगर पार्क और नगर वन भी, 44 करोड़ होंगे खर्च

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *