Click Here
Click Here
Click Here

पत्थर से कुचलकर हत्या करने वाला आरोपी गिरफ्तार, बेटे की हत्या का बदला लेने के लिए दिया वारदात को अंजाम

Koderma: तिलैया थाना क्षेत्र के अम्बाकोला जंगल में हुई हत्या मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया...

Koderma: तिलैया थाना क्षेत्र के अम्बाकोला जंगल में हुई हत्या मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस के अनुसार, बेटे की हत्या का बदला लेने के लिए गांव के ही छोटू सिंह ने झरी सिंह की पत्थर से सिर कुचलकर हत्या कर दी थी.

महिला ने दर्ज कराई थी प्राथमिकी

इस संबंध में 04 मई 2026 को बुधनी देवी, पति स्व. झरी सिंह, ग्राम अम्बाकोला, थाना तिलैया, जिला कोडरमा ने तिलैया थाना में लिखित आवेदन देकर बताया था कि उनके पति की पत्थर से सिर कुचलकर हत्या कर शव को जंगल में फेंक दिया गया है. आवेदन में उन्होंने महेन्द्र यादव, पिता स्व. बोधी यादव, ग्राम ढाब छतनी, थाना रजौली, जिला नवादा (बिहार) पर संदेह जताया था. आवेदन के आधार पर तिलैया थाना कांड संख्या 141/26, दिनांक 04.05.2026, धारा 103(1)/238 बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया.

पुलिस ने बनाई विशेष टीम

घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक कोडरमा कुमार शिवाशीष के निर्देश पर पु.नि.-सह-थाना प्रभारी तिलैया के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया. पुलिस टीम ने मानवीय एवं तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर जांच शुरू की और गुप्त सूचना के आधार पर मृतक के गांव के ही छोटू सिंह, पिता स्व. बासुदेव सिंह को हिरासत में लेकर पूछताछ की.

Also Read: SSC जनरल ड्यूटी ऑनलाइन परीक्षा धांधली मामले में महिला अभ्यर्थी समेत छह गिरफ्तार

पूछताछ में कबूला अपराध

पूछताछ में आरोपी ने अपना अपराध स्वीकार करते हुए बताया कि कुछ वर्ष पूर्व उसके पुत्र की हत्या कर दी गई थी. बाद में उसे जानकारी मिली कि झरी सिंह ने ही उसके पुत्र की हत्या की थी. आरोपी के अनुसार, झरी सिंह उसे लगातार धमकी देता था कि जैसे उसके पुत्र की हत्या की गई, वैसे ही उसे भी मार दिया जाएगा.

शादी समारोह से लौटने के दौरान की हत्या

आरोपी ने पुलिस को बताया कि 02 मई 2026 को गांव के मुन्ना महतो के घर शादी समारोह में खाना खाने गया था, जहां झरी सिंह भी मौजूद था. खाना खाने के बाद घर लौटने के दौरान रास्ते में दोनों की मुलाकात हुई. इसी दौरान झरी सिंह ने गाली-गलौज करते हुए फिर धमकी दी. इससे गुस्से में आकर उसने पत्थर से झरी सिंह के सिर पर हमला कर दिया. जमीन पर गिरने के बाद आरोपी ने उसी पत्थर से कई बार वार किया, जिससे उसकी मौत हो गई.

हत्या में प्रयुक्त पत्थर बरामद

घटना के बाद आरोपी ने शव को जंगल की ओर फेंक दिया और हत्या में प्रयुक्त पत्थर को झाड़ियों में छिपा दिया. साथ ही घटना के समय पहने कपड़ों को जलाकर नष्ट कर दिया. पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त पत्थर तथा घटनास्थल से खून लगा पुटुस का डंठल बरामद किया है. तिलैया पुलिस मामले में अग्रेतर विधिसम्मत कार्रवाई कर रही है.

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *