Click Here
Click Here
Click Here

आम जनता की शिकायत सुनें थाना पदाधिकारी: बोकारो एसपी

Bokaro: बोकारो पुलिस अधीक्षक नाथू सिंह मीणा ने रविवार को जिले के तमाम थाना इचांर्ज के साथ बैठक की. सभी को सख्त...

Bokaro SP
थाना पदाधिकारियों के साथ बैठक करते बोकारो एसपी

Bokaro: बोकारो पुलिस अधीक्षक नाथू सिंह मीणा ने रविवार को जिले के तमाम थाना इचांर्ज के साथ बैठक की. सभी को सख्त हिदायत देते हुए आम जनता के शिकायतों को प्राथमिकता देने की बात कही. वहीं, क्राइम मीटिंग में सभी थानेदारों और डीएसपी को कानून व्यवस्था को और सुदृढ़ करने का निर्देश दिया. साथ ही जिले में कानून व्यवस्था की समीक्षा भी की. लंबित कांडों के निष्पादन में तेजी लाने तथा अनुसंधान कार्य को प्रभावी बनाने पर विशेष जोर दिया. पुलिस अधीक्षक ने जटिल मामलों के अनुसंधान में आ रही कठिनाई पर संबंधित पदाधिकारियों को आपसी समन्वय कर शीघ्र निष्पादन सुनिश्चित करने की बात कही.

जिम के बाहर हुई मारपीट की घटना को लेकर भी उठे सवाल

हाल के दिनों में चिरा चास जिम के बाहर हुई मारपीट की घटना को लेकर भी बैठक में सवाल उठे. सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की गिरफ्तारी में देरी और एक पक्ष की गिरफ्तारी पर असंतोष जताया गया. इस पर पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट किया कि प्राथमिकी दर्ज होने के बाद दोनों पक्षों के खिलाफ विधि-सम्मत कार्रवाई हो. साथ ही इस मामले में किसी प्रकार के दबाव की बात को निराधार बताया.

साइबर अपराध को लेकर भी हुई चर्चा

साइबर अपराध को लेकर भी बैठक में चिंता व्यक्त की गई. बताया गया कि वर्षभर में 48 साइबर क्राइम के मामले सामने आए हैं, जिनमें अब तक किसी का भी पूर्ण उद्भेदन नहीं हो पाया है. इस पर पुलिस अधीक्षक ने कहा कि साइबर अपराध के बढ़ते मामलों को देखते हुए तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर जल्द निष्पादन का प्रयास किया जा रहा है तथा आवश्यकता पड़ने पर विशेषज्ञ साइबर टीम की भी मदद ली जाएगी.

इसके अलावा, बाल विवाह एवं पॉक्सो एक्ट के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए ग्रामीण क्षेत्रों, विशेषकर गोमिया क्षेत्र के स्कूल, कॉलेज एवं छात्रावासों में अभियान चलाने की बात कही गई. उन्होंने कहा कि बच्चों को जागरूक कर ऐसे अपराधों की रोकथाम की दिशा में पुलिस लगातार प्रयासरत है.

यह भी पढ़ें: सरायकेला: जिला कार्यालय में भाजपा की मासिक बैठक, दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर पर बनी रणनीति

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *