Bokaro : सेक्टर-12 थाना क्षेत्र अंतर्गत उकरीद मोड़ पर रविवार को सेक्टर-12 निवासी गौतम दुर्घटना का शिकार हो गया. दुर्घटना को अंजाम देने वाला वाहन मौके से फरार हो गया. हादसे में गौतम का दाहिना पैर टूट कर हड्डी ऊपर की तरफ चढ़ गई. आसपास के साथियों ने किसी तरह उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल लेकर पहुंचे. सदर अस्पताल ने रविवार का हवाला देते हुए एक्स-रे नहीं होने की बात कही. साथ ही हड्डी के डॉक्टर की उपलब्धता नहीं होने की जानकारी दी. मजबूरन परिजनों को घायल को निजी अस्पताल ले जाना पड़ा. लोगों का कहना है कि जिला मुख्यालय के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल में रविवार को आपातकालीन हड्डी रोग की सुविधा न होना गंभीर लापरवाही है. लोगों ने सिविल सर्जन और जिला प्रशासन से रविवार को भी इमरजेंसी में एक्स-रे ऑपरेटर और ऑर्थो डॉक्टर की उपलब्धता सुनिश्चित करने की मांग की.
Home » झारखण्ड » बोकारो » बोकारो: रविवार को सदर अस्पताल में नहीं थे ऑर्थो डॉक्टर और एक्स-रे ऑपरेटर, मजबूरन दुर्घटनाग्रस्त युवक को प्राइवेट अस्पताल ले गए परिजन
बोकारो: रविवार को सदर अस्पताल में नहीं थे ऑर्थो डॉक्टर और एक्स-रे ऑपरेटर, मजबूरन दुर्घटनाग्रस्त युवक को प्राइवेट अस्पताल ले गए परिजन
Bokaro : सेक्टर-12 थाना क्षेत्र अंतर्गत उकरीद मोड़ पर रविवार को सेक्टर-12 निवासी गौतम दुर्घटना का शिकार हो गया. दुर्घटना को अंजाम...
सम्बंधित ख़बरें
