Ranchi: झारखंड मुक्ति मोर्चा ने गोड्डा विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी और कद्दावर नेता राजेश कुमार साह उर्फ राजेश मंडल को अनुशासनहीनता के आरोप में छह साल के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया है. राजेश मंडल पर आरोप है कि वे पिछले कुछ समय से लगातार पार्टी की नीतियों और वरीय नेताओं के खिलाफ सार्वजनिक मंचों पर अनर्गल बयानबाजी कर रहे थे.
गोड्डा जिला इकाई से मिली शिकायतों और आंतरिक जांच के बाद, केंद्रीय समिति ने उनके इन कृत्यों को पार्टी विरोधी माना. झामुमो नेतृत्व ने स्पष्ट कर दिया है कि संगठन से ऊपर कोई नहीं है, चाहे वह पूर्व जिलाध्यक्ष ही क्यों न हो.

यह भी पढ़ें: सरना धर्म कोड के लिए सड़क पर उतरा आदिवासी अधिकार मंच, अल्बर्ट एक्का चौक पर किया प्रदर्शन
