Click Here
Click Here
Click Here

कोडरमा में खेत से मिला व्यक्ति का शव, मौके से सल्फास की गोली बरामद

Koderma: जिले के सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत झुमरीतिलैया-जयनगर मुख्य मार्ग स्थित लाराबाद के पास एक ढाबे के पीछे सोमवार अहले सुबह एक...

Koderma: जिले के सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत झुमरीतिलैया-जयनगर मुख्य मार्ग स्थित लाराबाद के पास एक ढाबे के पीछे सोमवार अहले सुबह एक व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई. मृतक की पहचान गराहय गांव निवासी 55 वर्षीय रामजी यादव के रूप में हुई है.

खेत में पड़ा मिला शव

जानकारी के अनुसार सोमवार सुबह पिपराडीह गांव के कुछ लोग टहलने के लिए खेतों की ओर गए थे. इसी दौरान उनकी नजर खेत में बेसुध पड़े एक व्यक्ति पर पड़ी. पास जाकर देखने पर पता चला कि व्यक्ति की मौत हो चुकी है. इसके बाद ग्रामीणों ने शोर मचाकर आसपास के लोगों को बुलाया और पुलिस को सूचना दी.

मौके से सल्फास की गोली बरामद

सूचना मिलते ही कोडरमा पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी. जांच के दौरान पुलिस ने घटनास्थल से मृतक की शर्ट, चप्पल, पानी की बोतल और सल्फास की गोली का एक डिब्बा बरामद किया है. डिब्बे में गोली का आधा टूटा हिस्सा भी मिला है.

आत्महत्या की आशंका, जांच जारी

स्थानीय लोगों का अनुमान है कि रामजी यादव ने सल्फास की गोली खाकर आत्महत्या की है. हालांकि पुलिस हर पहलू को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कर रही है. बताया जा रहा है कि मृतक बालू गाड़ी में मजदूरी का काम करता था.

ALSO READ:  दंपत्ति में अक्सर होती थी लड़ाई, महिला ने की आत्महत्या

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *