Click Here
Click Here
Click Here

Hazaribagh : मेयर ने किया बड़ा झील का दौरा, सौंदर्यीकरण पर आम जनों संग की चर्चा

Hazaribagh : हजारीबाग मेयर अरविंद कुमार राणा ने सोमवार सुबह बड़ा झील का दौरा किया. इस दौरान आम जन के साथ उन्होंने...

Hazaribagh : हजारीबाग मेयर अरविंद कुमार राणा ने सोमवार सुबह बड़ा झील का दौरा किया. इस दौरान आम जन के साथ उन्होंने झील के सौंदर्यीकरण पर चर्चा की. साथ ही झील के आस पास खामियों को दूर कर इसे आधुनिक बनाने की रणनीति साझा की. उन्होंने कहा कि आगामी कुछ वर्षों में बड़ा झील की पहचान एक “नो व्हीकल जोन” और “ग्रीन जोन” के रूप में होगी. झील के आस पास अवैध पार्किंग और गंदगी को जड़ से खत्म करने की बात कहीं. शहरी विकास के साथ पर्यावरण संरक्षण को प्राथमिकता दी जाएगी. इस दौरान शहर के अनुभवी जनों ने तकनीकी और व्यवहारिक सुझाव दिए. मेयर ने इस दौरान पौधरोपण कर रहे युवाओं से भी मुलाकात की.

पर्यटन विभाग को सौंपा है ज्ञापन

झील को बड़ा पर्यटन केंद्र बनाने के लिये मेयर ने कला, संस्कृति एवं पर्यटन विभाग के सचिव मुकेश कुमार सिंह को एक उच्च स्तरीय ज्ञापन सौंपा है. ज्ञापन में झील के संरक्षण, लाइटिंग, पाथवे और जल शोधन जैसे महत्वपूर्ण बिंदुओं पर फोकस किया गया है. महापौर का लक्ष्य झील को शहर का हेरिटेज साइट के रूप में विकसित करना है.

 

ALSO READ : हजारीबाग में बदलाव की बयार: स्वास्थ्य को लेकर जागरूक हुए अधेड़ और बुजुर्ग, सुबह-शाम बहा रहे पसीना

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *