Newswave Desk: नेपाल के त्रिभुवन इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर सोमवार सुबह एक बड़ा हादसा टल गया। लैंडिंग के दौरान तुर्किए एयरलाइंस के एक विमान के टायर में अचानक आग लग गई. हालांकि, दमकल कर्मियों ने समय रहते आग पर काबू पा लिया और विमान में सवार सभी 278 यात्रियों और 11 क्रू मेंबर्स को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया. यह घटना सुबह करीब 6:45 बजे हुई.
एयरपोर्ट सुरक्षा अधिकारी ने क्या बताया ?
एयरपोर्ट सुरक्षा के एसपी राजकुमार सिलावल ने ANI को फोन पर बताया कि तुर्किए एयरलाइंस की फ्लाइट TK-726 इस्तांबुल से काठमांडू आ रही थी. लैंडिंग के दौरान विमान के टायर में आग लग गई, जिसके बाद दमकल कर्मियों को तुरंत मौके पर भेजा गया. आग पर जल्द काबू पा लिया गया. TWITTER LINK

यात्रियों में UN अधिकारी भी थे शामिल
अधिकारियों के मुताबिक, विमान में सवार यात्रियों में संयुक्त राष्ट्र के कुछ अधिकारी भी शामिल थे. राहत की बात यह रही कि इस घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है. घटना के बाद रनवे पर विमान खड़े रहने की वजह से कुछ समय के लिए एयरपोर्ट संचालन प्रभावित हुआ. हालांकि, बाद में स्थिति सामान्य होने पर उड़ानों का परिचालन फिर से शुरू कर दिया गया.
ALSO READ: अमेरिका – ईरान युद्ध के दौरान ट्रंप ने कहा, ओबामा ईरान के पक्षधर थे, दोबारा उभरने का मौका दिया
